यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejasswi Prakash Saree Pics: इस फेस्टिव सीजन दिखना है खूबसूरत, तो फॉलो करें तेजस्वी प्रकाश का ये साड़ी लुक
Tejasswi Prakash Saree Looks आने वाला नवंबर का महीना पूरा फेस्टिवल से भरा हुआ है। ऐसे में हर कोई त्योहारी सीजन में खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आप भी इ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tejasswi Prakash Saree Looks: तेजस्वी प्रकाश छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम है। सोशल मीडिया पर उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ तेजस्वी एक फैशनिस्टा भी हैं। वह अक्सर वेस्टर्न से लेकर एथनिक लुक में नजर आती हैं। अब एक्ट्रेस इस फेस्टिव सीजन में साड़ी पहन कर अपना बेस्ट एथनिक फैशन लुक दिखा रही हैं।
हाल ही में, तेजस्वी प्रकाश ने साड़ी पहन अपना फोटोशूट करवाया है, जो हर किसी को पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो तेजस्वी प्रकाश का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash Pics: गोवा बीच पर तेजस्वी प्रकाश ने लुटाया करण कुंद्रा पर प्यार, सामने आई ये रोमांटिक फोटो
फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है तेजस्वी का साड़ी लुक
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस्वी प्रकाश ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। टीवी एक्ट्रेस का स्टाइलिश साड़ी में कराया गया ये नया फोटोशूट फेस्टिव वाइब्स दे रहा है। फोटोज में देखा जा सकता कि तेजस्वी हरे रंग की प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं। लेयर्ड और फ्रिल्स वाली साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत और कूल नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
ग्रीन और पिंक कलर की प्रिंटेड साड़ी पहने तेजस्वी प्रकाश कहर ढहा रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने मिरर वर्क वाला ब्लाउज पहना है, जो उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है, जो काफी स्टाइलिश लग रहा है। बता दें कि इस तरह की फ्रिल और लेयर्ड साड़ियां इस फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट हैं।
खबरें और भी
तेजस्वी प्रकाश ने अपने इस साड़ी लुक को न्यूड-लिप शेड और ग्लॉसी मेकअप के साथ पूरा किया। इस दौरान उन्होंने गले में चोकर सेट और हाथ में हरी चूड़ियां भी पहन रखी थीं। फैंस को भी उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। हर कोई कमेंट सेक्शन में उनकी लुक की तारीफ कर रहा है।