विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Prize Money: ट्रॉफी के साथ विनर को मिलेगा इतने लाख का चेक, जानें जीतने की रेस में कौन सबसे आगे?

Published: Tue, 16 Jan 2024 03:36 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 Prize Money बिग बॉस 17 में विनर को लाखों के चेक से नवाजा जाता है। इस बार ...और पढ़ें

विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगा लाखों का चेक, (X Image)
विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगा लाखों का चेक, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो में अब बस 7 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। इसके आगे सिर्फ 5 खिलाड़ी फिनाले में पहुंचेंगे और कोई एक विनर की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। इस बीच बिग बॉस 17 की प्राइज मनी को लेकर अपडेट आई है।

बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा। इसके साथ ही हफ्तों के सफर के बाद शो को अपना विजेता मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार की मां ने ईशा मालवीय को किया एक्सपोज, न्यू ईयर पर थप्पड़ वाली बात का बताया पूरा सच

विजेता पर होगी नोटों की बारिश

बिग बॉस 17 में विनर को लाखों के चेक से नवाजा जाता है। इस बार भी जीतने वाले को मोटी प्राइज मनी मिलेगी। बिग बॉस सीजन 1 के विनर राहुल रॉय को 1 करोड़ का चेक मिला था। वहीं, बिग बॉस 15 जीतने वाली तेजस्वी प्रकाश को 40 लाख मिले थे। पिछले सीजन 16 के विनर रैपर एमसी स्टैन को 31.8 लाख मिले थे। शो की शुरुआत में रकम 50 लाख थी, लेकिन धीरे- धीरे घटकर कम हो गई।

क्या है बीबी 17 की प्राइज मनी ?

बिग बॉस ओटीटी की बात करें, तो सीजन 2 के विनर रहे एल्विश यादव को 25 लाख रुपये के चेक से नवाजा गया था। अब बिग बॉस 17 की प्राइज मनी पर वापस लौटे, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन के विनर को 30 से 40 लाख के बीच का चेक दिया जाएगा।

कौन बनेगा बीबी 17 विनर ?

बिग बॉस 17 जीतने की रेस में सबसे आगे मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा चल रही हैं। अगर वोटिंग ट्रेंड्स की मानें तो बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी में से कोई एक अपने नाम करेगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विनर की रेस में आगे निकले ये दो खिलाड़ी, Top 2 पर बहस शुरू, आयशा की वजह से चूके मुनव्वर फारुकी?

कौन होगा घर से बेघर ?

बिग बॉस 17 में इस हफ्ते चौंकाने वाले नॉमिनेशन हुए। बिग बॉस ने नॉमिनेशन के लिए टॉर्चर टास्क करवाया। जहां घरवालों ने एक- दूसरे को दिल खोलकर टॉर्चर किया। इसके साथ ही पूरा घर नॉमिनेट हो गया। इस बार घर से बेघर होने के लिए अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मनारा चोपड़ा, आयशा खान और ईशा मालवीय नॉमिनेटेड हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।