Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारूकी तो बुरे वक्त में कॉमेडियन का सहारा बनीं मनारा चोपड़ा, देखिए वीडियो

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 02:51 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Promo आयशा खान के आने के बाद से ही मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। यहां तक कि दोनों की दोस्ती भी टूट गई थी। गं ...और पढ़ें

    गंदी लड़ाई के बाद मनारा और मुनव्वर के बीच हुई सुलह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    गंदी लड़ाई के बाद मनारा और मुनव्वर के बीच हुई सुलह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी के छलके आंसू
    2. मनारा चोपड़ा ने गुस्सा भूल मुनव्वर को दिया सहारा
    3. मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर को लगाया गले

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। आयशा खान (Ayesha Khan) के आने के बाद मुनव्वर फारूकी बुरा फंस गए थे। मनारा के साथ भी उनके रिश्ते काफी बिगड़ गए थे। आने वाले एपिसोड में मुनव्वर इमोशनल होते हुए नजर आएंगे। 

    मुनव्वर फारूकी पर धोखा देने का आरोप लगाने वाली आयशा खान के शो में आने के बाद सुर बिल्कुल बदल गए। दुश्मनी और लड़ाई की बजाय दोनों एक-दूसरे के करीब दिखे। आयशा के आने के बाद मुनव्वर सिर्फ उन्हीं में खोए दिखे। यहां तक कि उन्होंने अपनी दोस्त मनारा को भी इग्नोर करना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से दोनों के बीच गंदी लड़ाई भी हो गई।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'पापी गुड़िया...बददिमाग', मनारा चोपड़ा के खिलाफ सुय्यश राय ने उगला जहर, सुनकर बंद कर लेंगे कान

    सुलझे मनारा और मुनव्वर के रिश्ते

    बीते एपिसोड में भी मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी के बीच लड़ाई हो गई थी और कॉमेडियन ने कहा था कि वह मनारा संग दोस्ती नहीं रखना चाहते हैं। हालांकि, एक बार फिर शायद दोनों दोस्त बन जाएंगे। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में मनारा को उदास मुनव्वर को सहारा देते हुए देखा गया। मनारा ने मुनव्वर को गले भी लगाया और दोनों ने एक-दूसरे से दिल की बात की।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    मनारा ने मुनव्वर से कहा, "तू मुझे हेट जोन में ही रख। मैं तुझे सिर्फ हग करके जाती हूं।" मुनव्वर फारूकी ने कहा, "सब यह साबित करने में तुले हुए हैं कि मैंने तुम्हारे साथ कैलकुलेटेड रिश्ता निभाया है।" मनारा ने कहा, "मुझसे पांच मिनट बात करता, बस इतनी मुझे तुझसे उम्मीद थी। तुझे अपनी लव लाइफ सोर्ट करनी है कर, लेकिन मुझे बस उस समय की जरूरत थी बस।" इस पर मुनव्वर ने मनारा से थोड़ा वक्त मांगा।

    खबरें और भी

    बता दें कि अपकमिंग एपिसोड में विक्की जैन कोर्ट टास्क में मुनव्वर फारूकी पर संगीन आरोप लगाते हुए दिखाई देंगे। मुनव्वर को अंकिता लोखंडे डिफेंड करेंगी। विक्की के आरोप से मुनव्वर दुखी हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का टूट गया सब्र का बांध, विक्की जैन के खिलाफ ले ही लिया ये फैसला