Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मनारा ने Captaincy Task में खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, इस वीडियो को देख हो जाएगा पक्का यकीन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 06:11 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क खेला गया। जिसमें मुनव्वर फारुकी घर के पहले कप्तान बनकर बाजी मार गए। हालांकि इस टास्क में ब ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 के पहले कैप्टेंसी टास्क में मनारा चोपड़ा ने की ऐसी गलती / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 के पहले कैप्टेंसी टास्क में मनारा चोपड़ा ने की ऐसी गलती / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मनारा चोपड़ा ने खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
    2. बिग बॉस 17 में खेला गया पहला कैप्टेंसी टास्क
    3. मनारा चोपड़ा से हो गयी इतनी बड़ी गलती

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Captaincy Task: बिग बॉस 17 शुरुआत से ही या तो अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की लड़ाई को लेकर सुर्खियों में रहा, या फिर मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की दोस्ती को लेकर। एक लंबे समय से फैंस इस इंतजार में बैठे थे कि शो में कब कैप्टेंसी टास्क खेला जाएगा।

    अब फाइनली वो पल आ चुका है, जहां बिग बॉस 17 के मकान में घरवालों की लड़ाई के अलावा दर्शकों को टास्क भी देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 17 के पहले कैप्टन मुनव्वर फारुकी बने हैं, ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं, लेकिन इस बीच ही मनारा चोपड़ा की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

    जिसमें मनारा चोपड़ा ने कैप्टेंसी टास्क में जो किया, उसे देखकर घरवालों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का माथा भी ठनक गया।

    मनारा चोपड़ा ने खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

    मनारा चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे द खबरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस ने हर कंटेस्टेंट के गले में एक-दूसरे के नाम की प्लेट दी हुई है। मनारा चोपड़ा शुरुआत में जाकर ही ईशा मालवीय को कैप्टेंसी रेस से बाहर कर देती हैं और ये कारण देती हैं कि वह पहली बार खुद को आगे रखना चाहती हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अभिषेक के सपोर्ट में उतरीं 'उडारियां' को स्टार ने लगाई ईशा मालवीय कि क्लास, झूठ की खोली पोल

    इसके बाद मनारा चोपड़ा ईशा को कहती हैं कि मुझे तुम कॉम्पीटिशन लगती हो, जिसके बाद उड़ारिया एक्ट्रेस सीधे तौर पर कहती हैं कि तुमने मेरा काम बिल्कुल ही आसान कर दिया है। इसके बाद जब समर्थ मनारा को समझाते हैं कि उन्होंने इस टास्क में कैसे गलती की है, तो एक्ट्रेस ईशा के पीछे-पीछे जाकर गिड़गिड़ाती हैं कि वह उन्हें कैप्टेंसी रेस से बाहर न करें।

    खबरें और भी

    मनारा को यूजर्स ने बताया 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

    मनारा चोपड़ा की कैप्टेंसी टास्क में की गयी इस गलती को देखकर एक यूजर ने लिखा, "कितनी ओवरएक्टिंग करती है ये लड़की"। दूसरे यूजर ने लिखा, "मनारा को देखकर अब सच में विलेन वाइब्स आने लगी है"। अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि मनारा चोपड़ा ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है"। कई यूजर्स तो उनकी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी काबू नहीं कर पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'वोट्स के लिए भीख मांगता है', ऐश्वर्या ने सना 2.0 के साथ-साथ Vicky Jain को दिए ऐसे हैशटैग