Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 King: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा किंग का ताज, घर ले जाएगा 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 03:45 PM (IST)

    बिग बॉस 17 इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को मिलने वाले वीआईपी ट्रीटमेंट के खुलासे को लेकर सुर्खियों में है। इसी के साथ फैंस ये जानने के लिए भी ...और पढ़ें

    File Photo of Samarth Jurel, Neil Bhatt, Munawar Faruqui and Vicky Jain
    File Photo of Samarth Jurel, Neil Bhatt, Munawar Faruqui and Vicky Jain

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' में अंकिता-विक्की को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने का खुलासा
    2. 'बिग बॉस 17' किंग का हुआ खुलासा
    3. अरबाज और सोहेल खान होस्ट करते हैं रविवार का एपिसोड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 King: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस 17' में हर हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट के सिर पर किंग का ताज सजता है। तमाम झगड़े और हल्ले के बाद भी ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले कंटेस्टेंट को 'बिग बॉस किंग' घोषित किया जाता है। 

    'बिग बॉस 17' में मचा घमासान

    'बिग बॉस 17' में दिनों खूब घमासान होते देखने को मिल रहा है। हाल ही में अंकिता और विक्की को कॉन्ट्रैक्ट में दी जाने वाली वीआईपी सुविधाओं का खुलासा हुआ, जिससे घरवालों ने बिग बॉस से उन्हें भी स्पेशल सुविधाएं दिए जाने की मांग की। एक ओर घर में इस बात का हल्ला मच गया, तो दूसरी ओर माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए सोहेल और अरबाज ने मौज मस्ती की। 

    इस कंटेस्टेंट के सिर सजा किंग का ताज

    'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड में जैसमिन कौर ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर 'सो ब्युटिफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ' पर कई रील्स बन रही हैं। इस डायलॉग को जैसमिन ने ही बोला है, जो कि रील्स के साथ खुद भी रातोंरात फेमस हो गईं। अब उन्हें बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट बुलाया गया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी मस्ती की, जिसके बाद मेकर्स ने 'बिग बॉस किंग' की घोषणा की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    पिछले दो हफ्तों से मुनव्वर फारुकी 'बिग बॉस किंग' घोषित किए जा रहे हैं। इस बार भी उनकी पोजिशन बरकरार है। मुनव्वर को इस बार भी बिग बॉस किंग घोषित किया गया है।

    खबरें और भी

    मनारा के साथ जुड़ रहा है कॉमेडियन का नाम

    बता दें कि शो में मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा की अच्छी बॉन्डिंग काफी चर्चा में रहती है। हाल के एक एपिसोड में घरवालों ने मुनव्वर को मनारा के नाम से 'भाभी' कहकर चिढ़ाया। घर में मुनव्वर की लगभग सभी से अच्छी बनती है। हालांकि, मनारा के साथ उनकी शुरुआत से अच्छी दोस्ती है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की की स्पेशल सुविधाओं का खुलासा होने पर भड़के घरवाले, सलमान के शो में मचा घमासान