यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: 'धक्का दिया और फिर मेरे साथ....', 9 साल की उम्र में Ayesha हुई थीं हैरेसमेंट का शिकार, छलका दर्द
Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 फैंस का पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है। आज यह शो खत्म होने वाला है। इस शो की कंटेस्टेंट आयशा खान काफी चर्चा में रहीं। फिर चाह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Grand Finale: बिग बॉस 17 में बचे हुए पांच कंटेस्टेंट का सफर भी आज खत्म होने वाला है। बस कुछ ही घंटों में इस रियलिटी शो को इसका विनर मिल जाएगा। कुछ कंटेस्टेंट इसके फिनाले में परफॉर्मेंस भी देने वाले हैं। वहीं, बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आयशा खान फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
आयशा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए 9 साल की उम्र में खुद के मोलेस्ट होने की बात का खुलासा करते हुए नजर आ रही हैं।
सालों बाद छलका आयशा का दर्द
आयशा खान ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। इसके बाद वह मुनव्वर को लेकर भी घर के अंदर और बाहर सुर्खियों में रहीं। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने मोलेस्ट होने की बात का जिक्र किया था। अब आयशा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ उनके यूट्यूब पर दिए इंटरव्यू में इसे लेकर खुलकर बात की है।
आयशा ने इंटरव्यू में बताया, 'किसी ने आवाज दी मैं पलटी, मैंने कहा हां अंकल बोलिए उन्होंने कहा इधर आओ। फिर पूछा कि आपको मालूम है ये पता कहां है। तो मैंने कहा हां मुझे पता है ये यही वाली बिल्डिंग है। उन्होंने कहा बेटा आप मुझे लेकर चलोगे। मैंने कहा हां ठीक है चलिए'।
खबरें और भी
Ayesha Khan breaks down while talking about how she was molested at a young age. pic.twitter.com/Hmt1PUXayv
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 27, 2024
अचानक धक्का दिया और मैं
इसके आगे आयशा ने कहा, 'मैं उनको फर्स्ट फ्लोर पर लेकर गई, लेकिन जब हम नीचे उतर रहे थे, उन्होंने मुझे अचानक धक्का दिया और मैं गिर गई। इसके बाद उन्हें जो भी करना था वो कर रहे थे। मैं समझ नहीं पाई कि ये हो क्या रहा है, लेकिन इतना समझ में आ रहा था कि जो भी हो रहा है वो गलत है, लेकिन क्या ये समझ नहीं आ रहा था। एक 9 साल की लड़की को क्या ही समझ में आएगा। मैं चिल्ला नहीं पाई कुछ बोल नहीं पाई उनका हाथ मेरे मुंह पर था'।
प्लीज अंकल मुझे जाने दो
आयशा ने आगे बताया, 'मैं बार-बार यही बोल रही थी कि मेरी मम्मी खड़ी है प्लीज अंकल मुझे जाने दो, लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा। फिर अचानक भगवान की दया से उनके दिमाग में क्या आया, उन्होंने मुझे कहा कि तुम यहीं पर खड़ी रहना मैं बस दस मिनट में आया। वो जैसे ही वहां से बाहर जाते हुए दिखे मुझे लगा कि बस आयशा भागो वहां से'। आयशा की ये कहानी को सुनकर होस्ट सिद्धार्थ के भी आंखों में आंसू आ गए।