Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Fights: अभिषेक के चांटे ने बटोरी सुर्खियां, मुनव्वर की धमकी से हैरान थी जनता, शो के ये विवाद भी हुए फेमस

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 08:23 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Biggest Fights बिग बॉस 17 को खत्म होने में 24 घंटे का समय बाकी है। इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच न सिर्फ जुबानी जंग देखने को मिल ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17 Biggest Fights. फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
    Bigg Boss 17 Biggest Fights. फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. रविवार की शाम 6 बजे से शुरू होगा ग्रैंड फिनाले
    2. 'बिग बॉस 17' में हुए कई भयंकर झगड़े
    3. विक्की-अंकिता से लेकर अभिषेक-समर्थ तक के झगड़े रहे चर्चा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Biggest Fights: रविवार की शाम 'बिग बॉस' लवर्स के लिए बेहद स्पेशल होने वाली है। बस एक दिन और, और फैंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। तकरीबन 105 दिनों के लिए घर में बंद रहने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और अरुण माशेट्टी (Arun Mashetty) को लेकर किया गया जनता का फैसला (Bigg Boss Grand Finale) रविवार की शाम सलमान खान (Salman Khan) बताएंगे।

    एक आखिरी बार कॉम्पटीशन में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

    टॉप 5 में आए अंकिता, मुनव्वर, मनारा, अरुण और अभिषेक ग्रैंड फिनाले में एक आखिरी बार एक दूसरे से कंपीट करते नजर आएंगे। इसी के साथ इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के एक और सीजन का खात्मा हो जाएगा। बिग बॉस 17 खत्म होने को है। इस कड़ी में हम एक नजर डालेंगे इस सीजन की बड़ी कंट्रोवर्सीज पर। अक्टूबर में शुरू हुए इस सीजन में कई बार कंटेस्टेंट्स के बीच भयंकर झगड़े होते देखने को मिले। 

    जब विक्की ने ऐश्वर्या को कहा था 'चुड़ैल'

    विक्की जैन (Vicky Jain) के बिग बॉस हाउस में कई बार झगड़े हुए। उनका एक झगड़ा ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के साथ हुआ था। कॉफी को लेकर हुए झगड़े में अंकिता और नील के बीच बहस हो जाती है। इसी बहसबाजी में विक्की भी कूद जाते हैं और कुछ ऐसा कह देते हैं, जिससे ऐश्वर्या का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। विक्की ने ऐश्वर्या को 'चुड़ैल' कहा था, जिस पर ऐश्वर्या गुस्से में उन्हें 'पागल' कह देती हैं।

    विक्की-अंकिता के झगड़े

    इस सीजन में विक्की का उनकी पत्नी अंकिता के साथ खूब झगड़ा होते देखने को मिला। इनकी शादी को दो साल का समय बीत चुका है। कपल ने शो में जब एंट्री ली थी, तब दोनों ऐसे थे, मानो एक दूसरे के प्यार में पागल हों। हालांकि, कुछ एपिसोड्स के बाद इनमें झगड़ा होना शुरू हो गया। अंकिता को विक्की का उन्हें छोड़कर बाकी घरवालों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करना पसंद नहीं आया। इस पर कपल में कई बार झगड़े हुए। हद तो तब हो गई, जब विक्की ने कह दिया 'जिंदगी में मुझे तू कुछ दे तो पाई नहीं कम से कम मुझे दिमाग की शांति ही दे दो।'

    खबरें और भी

    दोनों में हुई थी तलाक की बात

    विक्की और अंकिता में अक्सर इस बात का झगड़ा हुआ है कि विक्की, अंकिता को छोड़ दूसरों के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं। एक बार दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि विक्की ने अंकिता से तलाक की बात कह दी थी। अंकिता ने विक्की से उन्हें इमोशनल सपोर्ट न देने की शिकायत की थी। इस झगड़े में विक्की ने अंकिता को कह दिया था, ''तू डिवॉर्स लेना चाहती है यही घोषणा कर दें। वैसे बाहर जाकर तो तुझसे कुछ होगा नहीं।'' इसके अलावा भी कपल में कई बार झगड़ा हुआ है। एक झगड़े में अंकिता ने विक्की को लात मार दी थी।

    अभिषेक ने मारा था समर्थ को थप्पड़

    बिग बॉस के घर में उस वक्त टेंशन का माहौल बन गया, जब झगड़े के दौरान अभिषेक ने समर्थ (Samarth Jurel) को थप्पड़ मार दिया। समर्थ और ईशा लगातार अभिषेक को मेंटल कहकर पुकार रहे थे। इस दौरान समर्थ ने अभिषेक के मुंह में कागज डाल दिया, जिससे चिढ़कर अभिषेक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस खामियाजा उन्हें एक दिन के लिए बेघर होकर बिताना पड़ा। हालांकि, बाद में अभिषेक को वापस लाया गया और समर्थ इस बदतमीजी के कारण बेघर हो गए।

    अभिषेक और तहलका के झगड़े

    अभिषेक का घर में लगभग हर किसी से झगड़ा हुआ। ऐसा ही एक झगड़ा उनका तहलका भाई उर्फ सनी आर्या (Sunny Arya) के साथ हुआ था। इन दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि सनी ने अभिषेक की कॉलर तक पकड़ ली थी। अक्सर शांत रहने वाले अरुण को शो के नियम ब्रेक करते हुए फिजिकल फाइट में इन्वॉल्व होने के कारण एविक्ट होना पड़ गया। अभिषेक और अरुण का झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विक्की को मुनव्वर ने दी थी टनल तक छोड़ने की धमकी

    फिनाले राउंड से पहले आखिरी नॉमिनेशन में मुनव्वर फारुकी और विक्की में भयंकर झगड़ा होते देखने को मिला था। विक्की की टीम ने मुनव्वर की टीम को हराने के लिए घर का सामान छुपा दिया था, जिसकी भनक लगने पर मुनव्वर ने विक्की को खरी खोटी सुनाई। मुनव्वर का विक्की पर झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने उन्हें धमकी दी 'तुझे टनल तक छोड़ कर आउंगा, पानी की भीख मंगवाउंगा।' शो के झगड़ों में ये झगड़ा काफी हाईलाइट में रहा।

    मनारा की ईशा, अंकिता और आयशा से लड़ाई

    इस शो में मनारा की भी ईशा, अंकिता और आयशा से लड़ाई हो चुकी है। अंकिता को मनारा का विक्की से बात करना पसंद नहीं रहा, जिसकी वजह से अक्सर इनमें झगड़े हुए। वहीं, आखिरी नॉमिनेशन में ईशा और आयशा ने टास्क हारने की खुन्नस मनारा के किरदार पर उंगली उछालते हुए निकाली। उन्होंने मनारा को मुनव्वर का नाम लेकर भद्दे कमेंट्स किए थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

    ऐश्वर्या और नील ने भी सुनाई खरीखोटी

    पति-पत्नी नील और ऐश्वर्या भी एक दूसरे से झगड़ा करने में पीछे नहीं रहे। एक बार ग्रॉसरी को लेकर इन दोनों में भयंकर झगड़ा हुआ था। नील ने ऐश्वर्या को कह दिया था कि वह हर वक्त चिल्लाती हैं और वो यहां उन्हें सिर्फ सुनने के लिए नहीं आए हैं।

    ग्रैंड फिनाले की टाइमिंग

    बिग बॉस 17 ग्रैंड फिनाले रविवार शाम 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद सलमान इस सीजन के विनर की घोषणा करेंगे। विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही विनिंग अमाउंट भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा ताज, वीडियो देख हैरान हुए लोग, फिनाले से पहले ही हो गया विनर का खुलासा!