Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के भद्दे अरोपों से तिलमिलाईं नाजिल सिताशी! आधी रात शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 11:03 AM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट आयशा खान (Ayesha Khan) ने मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) पर कई गंभीप आरोप लगाए। उन्होंने ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी के भद्दे अरोपों से तिलमिलाईं नाजिल सिताशी! (X Image)
    मुनव्वर फारुकी के भद्दे अरोपों से तिलमिलाईं नाजिल सिताशी! (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जिंदगी में एक बार फिर उथल- पुथल मची हुई है। बिग बॉस 17 में अब तक उनकी निजी जिंदगी के कई राज खुल चुके हैं। वहीं, अब कुछ और होश उड़ाने वाली बातें सामने आई।

    आयशा खान ने बीते दिन मुनव्वर फारुकी के इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कॉमेडियन पर कई गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उनके पास हर इल्जाम के सबूत मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सिर्फ नाजिला और आयशा नहीं, Munawar Faruqui ने Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, रो-रो कर पत्नी ने कही थी ये बात

    मुनव्वर ने छोड़ा खाना

    आयशा खान ने आरोप लगाया कि मुनव्वर फारुकी ने महज 2 महीने में लगभग 50 लड़कियों से संबंध बनाए। इंफ्लुएंसर ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ नाजिला सिताशी और उन्हें चीट किया, बल्कि अपनी एक्स वाइफ को भी धोखा दिया था। आयशा खान के इन खुलासों के बाद मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस से गुहार लगाई कि उन्हें बात करने के लिए बुलाया जाए, नहीं तो वो खाना छोड़ देंगे।

    आयशा ने उड़ाई धज्जियां

    हालांकि, बाद में बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें सभी घरवालों के सामने आयशा से बात करनी पड़ी। इस दौरान मुनव्वर ने नेशनल टीवी पर आयशा से माफी मांगी। उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी को लेकर भी बता की। मुनव्वर ने पहले तो कहा कि वो नहीं, बल्कि नाजिला उनसे पैच-अप करना चाहती हैं। हालांकि, आयशा ने उनके झूठ को बेनकाब कर दिया। आयशा ने बताया कि मुनव्वर ही नाजिला के पास वापस जाना चाहते हैं। उन्होंने नाजिला को कई मैसेज और वीडियो कॉल भी किए हैं, जो आयशा ने खुद देखे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    नाजिला पर मुनव्वर के आरोप

    मुनव्वर ने आयशा से माफी मांगने के बाद नाजिला को लेकर दावा किया कि उन्होंने चीट किया था। मुनव्वर ने कहा कि नाजिला ने पहले उन्हें धोखा दिया था। इसकी वजह से उन्होंने किसी और के साथ रहकर फिर नाजिला को चीट दिया। मुनव्वर ने ये भी कहा कि नाजिला धमकी देती थीं कि अगर मुनव्वर उन्हें छोड़कर गए, तो वो उन्हें बर्बाद कर देंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस बार डोंगरी नहीं जाएगी बिग बॉस की ट्रॉफी? पॉपुलैरिटी में इस कंटेस्टेंट ने मुनव्वर को दी टक्कर

    नाजिला ने बताया झूठा

    मुनव्वर फारुकी के इन आरोपों के बाद नाजिला ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,  'शर्म की बात है कि लोग अपने बचाव के लिए झूठ बोलते हैं।' हालांकि, पोस्ट में नाजिला ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस इसे मुनव्वर से जोड़कर ही देख रहे हैं।