Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Written Update 22 Oct: मुनव्वर फारुकी ने सना रईस संग किया फ्लर्ट! TV स्टार्स से इनसिक्योर हुए यूट्यूबर्स

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 10:35 AM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में वीकेंड का वार स्पेशल रहा। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की और उन्हें फटकार भी लगाई। इसके अलावा कुछ सेलेब्स भी ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 एपिसोडिक अपडेट, (Instagram Image)
    बिग बॉस 17 एपिसोडिक अपडेट, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में बीते दिन वीकेंड का वार एपिसोड देखने को मिले। इस दौरान कई सेलेब्स ने शो में ग्लैमर का तड़का लगाया। हालांकि, ट्विस्ट होने की वजह से एलिमिनेशन भी कुछ अलग रहा। इसके अलावा भी शो में काफी मसाला देखने को मिला।

    बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में एलिमिनेशन सबसे बड़ी  हाइलाइट रही। इसके अलावा शो में शामिल यूट्यूबर्स टीवी सेलेब्स से इनसिक्योर नजर आए। वहीं, दूसरी तरह सना रईस खान ने कहा कि मुनव्वर फारुकी ने उनके साथ फ्लर्ट किया।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान ने एविक्शन पर दिया झटका, शो में आया ट्विस्ट, जानें किसका पत्ता हुआ साफ?

    ट्विस्ट से भरा रहा एलिमिनेशन

    बिग बॉस 17 से पहले हफ्ते में एलिमिनेट होने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नाविद सुले नॉमिनेटेड थे। हालांकि, सलमान खान ने इस हफ्ते नवरात्रि स्पेशल होने की वजह से शो में नो एलिमिनेशन वीक की घोषणा कर दी।

    यूट्यूबर्स हुए परेशान

    वीकेंड का वार एपिसोड खत्म होने के बाद सभी यूट्यूबर्स और क्रिटर्स ने डिनर पर अपनी परेशानी शेयर की। अनुराग डोभाल ने कहा कि बिग बॉस टीवी से आए कंटेस्टेंट्स को लेकर कुछ ज्यादा ही भेदभाव कर रहे हैं और सिर्फ उन्हें ही तवज्जो दे रहे हैं। तहलका और अरूण मशेट्टी ने दावा किया कि उन्हें शो में सिर्फ खाली जगह भरने के लिए रखा गया है। यूट्यूबर्स ने कहा कि बिग बॉस 17 में सिर्फ विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी को  अहमियत दी जा रही है। बातचीत के दौरान सना ने कहा कि मनारा चोपड़ा को भी मेकर्स अपने हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन? 100 करोड़ की नेट वर्थ और इस क्रिकेट टीम के हैं मालिक

    क्या मुनव्वर ने सना संग की फ्लर्टिंग

    बिग बॉस 17 के हालिया टास्क में मुनव्वर फारूकी ने सना रईस खान पर निशाना साधा और इल्जाम लगाया कि वो घर के मैटर में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेतीं। वीकेंड का वार के बाद सना और मुनव्वर आपस में बात करते हुए नजर आए। कॉमेडियन ने सना से कहा कि वो घुलने-मिलने की कोशिश किया करें, ताकि वो उनसे ज्यादा कनेक्ट कर पाए। मुनव्वर फारूकी से बात करने के बाद सना जब दीमाग रूम में गईं, तो उन्होंने वहां, बैठे कंटेस्टेंट्स से कहा कि मुनव्वर उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि मुनव्वर को बात करते वक्त अपनी लिमिट पता होनी चाहिए।