विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के एक महीने में बढ़े इतने फॉलोअर्स, Munawar Faruqui का बड़ा नुकसान

Published: Thu, 11 Jan 2024 12:49 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 अब एक ऐसे पड़ाव पर है जहां घर में मौजूद हर शख्स की ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 के एक महीने में बढ़ें और घटे इतने फॉलोअर्स / Photo- Instagram
बिग बॉस 17 के एक महीने में बढ़ें और घटे इतने फॉलोअर्स / Photo- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 17 के एक महीने में बढ़े मिलियन में फॉलोअर्स
  2. मुनव्वर फारुकी का नवंबर से दिसम्बर तक में हुआ नुकसान
  3. बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट के सोशल मीडिया का रिपोर्ट कार्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 में अब कई कंटेस्टेंट ने फिनाले रेस में शामिल होने के लिए अपनी कमर कस ली है। लड़ाई झगड़ों से लेकर मनोरंजन तक, सलमान खान के शो में दर्शकों को अपने व्यक्तित्व से इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां किसी कंटेस्टेंट को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है, तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को अपने बड़बोलेपन के लिए सोशल मीडिया पर मुंह की खानी पड़ती है। इसका फायदा और नुकसान उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर भी पड़ता है।

बिग बॉस 17 के कुछ कंटेस्टेंट की भी पिछले एक महीने में सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है, तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट का दर्शकों को न तो गेम पसंद आया और न ही व्यक्तित्व।

कई कंटेस्टेंट की प्रशंसकों की लिस्ट में भारी ड्रॉप भी आया। चलिए देखते हैं किस कंटेस्टेंट के फॉलोअर्स बढ़े और किसके घटे हैं।

मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस सीजन 17 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक हैं। हालांकि, अब आयशा खान के आने के बाद उनके कोई और राज दुनिया के सामने आए और उनकी इमेज के साथ-साथ उनके गेम की धज्जियां भी उड़ गयी। इतना ही नहीं, मुनव्वर का इसका नुकसान उन्हें सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में भी झेलना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सिर्फ नाजिला और आयशा नहीं, Munawar Faruqui ने Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, रो-रो कर पत्नी ने कही थी ये बात

कोई मोई.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में जब मुनव्वर बिग बॉस के घर में आए थे तब उनके प्रोफाइल पर 1.18 मिलियन लोगों ने विजिट किया था, नवम्बर में ये आंकड़ा बढ़ा और 1.45 मिलियन तक पहुंचा। हालांकि, दिसम्बर में ये आंकड़ा घट गया और लास्ट एक महीने में उनके प्रोफाइल पर सिर्फ 31% लोग आए यानी कि दिसम्बर से जनवरी तक उनके सिर्फ 918 K के करीब फॉलोअर्स बढ़ें।

अभिषेक कुमार

समर्थ को थप्पड़ जड़ने के बाद बिग बॉस 17 में अभिषेक के गेम ने फैन्स को काफी इम्प्रेस किया, जिसका फायदा उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में भी देखने को मिला। बीते लास्ट 30 दिनों में उनके फॉलोअर्स में 127% जम्प देखने को मिला। 30 दिनों में उनके सोशल मीडिया पर 8 लाख 39 हजार के करीब फॉलोअर्स बढ़ें हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस 17 के घर में अपने निजी रिश्ते को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अंकिता लोखंडे को भले ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग में जंप आया है। उनकी प्रोफाइल पर 289% ग्रोथ देखने को मिली। बीते 30 दिन में उनकी प्रोफाइल पर 369 Kके करीब फॉलोअर्स आए।

मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा जब बिग बॉस के शो में आई थीं, तो उनके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक था। लेकिन अब धीरे-धीरे उनका गेम फैन्स को बोर कर रहा है और एक महीने में उनके फॉलोअर्स में 70 % ड्राप देखने को मिला। नवम्बर तक उनके प्रोफाइल पर जहां 2 लाख 40 हजार लोगों ने विजिट किया, तो वहीं नवम्बर से दिसम्बर के बीच ये आंकड़ा घट गया और सिर्फ उनके 1 लाख 66 हजार के करीब फॉलोअर्स बढ़ें।

ईशा मालवीय

ईशा मालवीय सलमान खान के शो की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने आते ही अभिषेक कुमार संग अपने रिश्ते पर ढेरों खुलासे कर दिए थे। हालांकि, अब उनका वही रिपीट गेम दर्शकों को बिल्कुल भी नहीं भा रहा है और उनके 30 दिनों में सिर्फ 62 हजार के करीब फॉलोअर्स बढ़ें हैं। अक्टूबर और नवंबर के मुकाबले 42% उनके फॉलोअर्स में ड्रॉप आया है।

समर्थ जुरेल

समर्थ जुरेल जो बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए थे, उनके फॉलोअर्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। नवंबर तक उनकी प्रोफाइल में जहां सिर्फ 66 परसेंट लोग आए थे, तो वहीं नवंबर से दिसंबर तक उनकी प्रोफाइल पर 1 लाख 23 हजार के करीब लोगों ने विजिट किया।

अरुण माशेट्टी

अचानक-भयानक का गेम बिग बॉस 17 में मजबूत होगा, इस बात की फैंस काफी उम्मीद लगाकर बैठे हुए थे, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। इससे उनके सोशल मीडिया को भी काफी नुकसान हुआ, क्योंकि उनके फॉलोअर्स में 33% का ड्रॉप आया है।

आयशा खान

आयशा खान बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं, आते ही उन्होंने मुनव्वर फारुकी की लड़कियों को धोखा देने की पोल-पट्टी खोलकर रख दी। बीते एक महीने में उन्होंने बिग बॉस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी, जिसका फायदा उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भी हुआ।

आयशा खान के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स में 134% का जंप आया है। उनकी प्रोफाइल पर बीते 30 दिनों में उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ें हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी के भद्दे अरोपों से तिलमिलाईं नाजिल सिताशी! आधी रात शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।