Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस से कटेगा Ayesha Khan का टिकट, इस वजह से घर बाहर होंगी Munawar Faruqui की दोस्त?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 11:11 PM (IST)

    Ayesha Khan Bigg Boss 17 हाल ही में बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं आयशा खान इन दिनों चर्चा में हैं। शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 से बाहर हो सकती हैं आयशा खान (Photo Credit-Instagram)
    बिग बॉस 17 से बाहर हो सकती हैं आयशा खान (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. क्या बिग बॉस से बाहर होंगी आयशा खान
    2. हाल ही में वाइल्ड कार्ड के तौर पर ली एंट्री
    3. मुनव्वर फारूकी दोस्त रहीं हैं आयशा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Ayesha Khan Out: बिग बॉस छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शो में से एक है। सलमान खान के इस शो से जुड़ी खबरें अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं फैंस को भी बिग बॉस 17 के अपडेट जानने में काफी रुचि रहती है।

    इस बीच बिग बॉस के घर में हाल ही में शामिल होने वालीं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी की दोस्त किसी कारण वर्ष बिग बॉस 17 से बाहर आ सकती हैं।

    क्या बिग बॉस से बाहर होंगी आयशा खान

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेने वालीं आयशा का नाम शुरुआत से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके आने से मुनव्वर फारूकी के गेम पर काफी प्रभाव पड़ा है।

    लेकिन इस वक्त आयशा खान को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वो काफी हैरान करने वाली है। टेल्ली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार आयशा खान जल्द ही बिग बॉस के घर से बाहर आ सकती हैं। खबर के आधार पर बीते दिनों से आयशा की तबीयत खराब चल रही है, जिसके चलते वह मेडिकल इमरजेंसी के तहत बिग बॉस 17 से बाहर हो सकती हैं। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

    खबरें और भी

    लेकिन अगर ऐसा है तो यकीनन सलमान खान के शो में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। क्योंकि आयशा खान के आने से मुनव्वर फारूकी को काफी टारेगट किया जा रहा था, ऐसे में उनके जाने से मुनव्वर का गेम प्लान बदलता हुआ नजर आ सकता है।

    2 हफ्ते तक का आयशा का सफर

    अगर वास्तव में आयशा खान मेडिकल इमरजेंसी की वजह से सलमान खान के शो से बाहर होती है, तो बिग बॉस के घर में उनका सफर बेहद कम समय का रहने वाला है। बता दें कि 16 दिसंबर को बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा ने इस शो में एंट्री ली थी। ऐसे में अब उनका सफर लगभग 2 हफ्तों का रह सकता है। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद आयशा खान बिग बॉस 17 में वापसी करती भी नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: Munawar Faruqui के सपोर्ट में उतरा ये सितारा, मनारा चोपड़ा की लगा दी क्लास