Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने 'अंडरवियर' में छुपाई ये चीज, गुस्से से आगबबूला हुए नील, दी ये धमकी

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 02:58 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 में पहले ही हफ्ते से बवाल मच रहा जहां एक तरफ अभिषेक कुमार अपना अग्रेशन दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं तो वह ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 मुनव्वर एंड नील भट्ट झगड़ा / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 मुनव्वर एंड नील भट्ट झगड़ा / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मुनव्वर ने अंडरवियर में छुपाई खाने की चीज
    2. गुस्से से लाल हुए नील ने मुनव्वर को दे दी धमकी
    3. 22वें दिन राशन को लेकर बिग बॉस में हुआ जमकर ड्रामा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस का सीजन 17 अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पहले ही हफ्ते से सलमान खान के शो में भरपूर ड्रामा, झगड़े और राजनीति देखने को मिल रही है। बिग बॉस ने अपने गेम से दिल-दिमाग और दम तीनों ही मकान के कंटेस्टेंट को हिलाकर रखा है।

    1 मकान को राशन के पीछे अब घर में चोरी भी होने लगी है। दिल वालों ने 'दिमाग' के कमरे में जाकर उनके रूम से फ्रूट और कॉफी चुराई, तो वहीं मुनव्वर ने राशन चुराने का ऐसा बदला लिया कि घरवाले भी हैरान रह गए।

    दिमाग के मकान के सबसे शातिर खिलाड़ी ने 'दिल' के मकान से उनके रूटीन की सबसे महत्वपूर्ण चीज को चुराकर उसे अपने 'अंडरवियर' में छुपा लिया।

    'दिल' के मकान से मुनव्वर ने चुराया ये राशन

    बिग बॉस 17 में बीते वीकेंड पर घर में कंटेस्टेंट भूख के मारे एक-दूसरे का राशन चुराते हुए नजर आए। मुनव्वर फारुकी ने भी कुछ ऐसा ही किया, जहां 'दिल' के रूम में जाकर उन्होंने कॉफी का डब्बा चुरा लिया। जब वह 'दिल' के मकान से निकले, तो अंकिता लोखंडे से सवाल करते हुए ऐश्वर्या ने पूछा कि उन्होंने मुनव्वर को रूम में क्यों घुसने दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: नहीं देखा होगा इतना भयंकर झगड़ा, विक्की ने एश्वर्या को कहा- 'चुड़ैल', अंकिता पर नील ने खोया आपा

    जब दिल के मकान के सदस्यों को ये एहसास हुआ कि उनके रूम से 'कॉफी' गायब है, तो उन्होंने मुनव्वर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दूसरे मकान में रहने वाले सदस्यों से कॉफी छुपाने के लिए स्टेंडप कॉमेडियन ने उसे अपने अंडरवियर में छुपा दिया। जिसके बाद 'दिल' के मकान में सभी कंटेस्टेंट मिलकर मुनव्वर को घेरते हुए नजर आए। यहां तक कि दिमाग के मकान से भी किसी ने उनकी मदद नहीं की।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    नील भट्ट ने मुनव्वर को 'नंगा' करने की दी धमकी

    एक छोटे से कॉफी के मुद्दे ने देखते ही देखते लड़ाई का मोड़ ले लिया। जिसके बाद नील भट्ट ने मुनव्वर पर भड़कते हुए कहा कि जब सब घर में फ्रूट्स खा रहे थे, उनके सामने, तो उन्होंने क्यों कुछ नहीं बोला। जब मुनव्वर ने नील से उनका नाम पूछा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

    कॉफी छिन जाने से गुस्से से तिलमिलाए नील भट्ट ने विक्की जैन के पास अपने 'दिल' के मकान में जाकर कहा, "मैं मुनव्वर को नंगा करके रखूंगा। उसने बहुत ही गलत आदमी से पंगा लिया है। सलमान खान (Salman Khan)का शो अपने चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है। जहां हर दिन के साथ एक नया बवाल घर में हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ईशा के Kiss की हरकत से शर्म से झुका उनके माता-पिता का सिर? इस करीबी दोस्त ने किया ऐसा खुलासा