Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Voting: इन तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से इसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स, इस हफ्ते होगा सुरक्षित?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 05:54 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Voting बिग बॉस 17 को शुरू हुए अब तक 1 हफ्ते भी नहीं हुए हैं कि घरवालों ने पॉलिटिक्स खेलनी शुरू कर दी है। इस हफ्ते मनारा सहित दो और कंटेस् ...और पढ़ें

    नॉमिनेशन में आए तीनों कंटेस्टेंट में से इसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स / फोटोज-इंस्टाग्राम /कलर्स
    नॉमिनेशन में आए तीनों कंटेस्टेंट में से इसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स / फोटोज-इंस्टाग्राम /कलर्स

    HighLights

    1. तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से इसे मिले सबसे ज्यादा वोट्स
    2. वोटिंग ट्रेंड में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी
    3. इस हफ्ते सुरक्षित होने के काफी चांसेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Voting Trends: बिग बॉस को शुरू हुए अब तक 1 हफ्ता भी नहीं हुआ है कि सलमान खान के शो में हलचल मचने लगी है। जहां अभिषेक कुमार अपने अग्रेसिव बर्ताव से घर में मौजूद कंटेस्टेंट को गुस्सा दिला रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कपल ही आपस में लड़ते हुए दिख रहे हैं। बिग बॉस हाउस में सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट को आए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ राजनीति खेलनी शुरू कर दी है।

    पहले जहां अंकिता लोखंडे-नील और मुनव्वर फारुकी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, तो वहीं पहले ही दिन गेम पूरा पलट गया और अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और नाविद सोले सीधे-सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेशन हैं, तो वोटिंग भी होगी ही। चलिए आपको बताते हैं कि पहले हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड के अनुसार किस कंटेस्टेंट के सुरक्षित होने के चांस सबसे ज्यादा है।

    तीनों नॉमिनेट कंटेस्टेंट्स में से इसे मिल रहे हैं सबसे ज्यादा वोट्स

    उड़ारिया एक्टर अभिषेक कुमार को जहां उनके दुर्व्यवहार के लिए इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए घरवालों ने चुना, तो वहीं 'दिल' के मकान में रह रहे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ईशा मालवीय, नील भट्ट और ऐश्वर्या ने मिलकर मनारा को धोखा देते हुए उनका नाम नॉमिनेशन में डाल दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, पति नील से इस बात पर हो गयी तू-तू, मैं-मैं

    आपको बता दें कि मनारा चोपड़ा को भले ही बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट पसंद कर रहे हो या नहीं कर रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया पर तो उन्होंने पहले ही हफ्ते में फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर जहां उनके नाम का ट्रेंड स्टार्ट हो गया है, तो वहीं दूसरी तरफ तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से उनके लिए सबसे ज्यादा वोट्स आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    बिग बॉस की जानकारी देने वाले एक पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वोटिंग ट्रेंड लिस्ट जारी की, जिसमें उन्होंने बताया कि वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे मनारा चोपड़ा हैं, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं।

    तीसरे नम्बर पर रहा ये बिग बॉस खिलाड़ी

    वोटिंग ट्रेंड को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस हफ्ते मनारा के शो में सुरक्षित होने के काफी चांसेस हैं। इसके अलावा बिग बॉस भी खुल्लेआम ये कह चुके हैं कि मुनव्वर और रिंकू के अलावा मनारा भी उनकी फेवरेट हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

    नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में दूसरे नम्बर पर जिसे वोट्स मिले हैं वह अभिषेक कुमार हैं। इसके अलावा सबसे कम वोट्स विदेशी कंटेस्टेंट नाविद सोले को मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ये कंटेस्टेंट पहले ही हफ्ते बनी ऑडियंस के दिलों की रानी, यूजर्स बोले- बहुत ही फीयरलेस है