यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Nomination: इन 5 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, एलिमिनेशन में हो सकती है इस खिलाड़ी की छुट्टी?
बिग बॉस 17 में जब भी नॉमिनेशन की बारी आती है घर का माहौल बदल जाता है। कंटेस्टेंट्स अपनी गेम प्लानिंग में लग जाते हैं जो कई बार काम आती लेकिन कई बार बा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस का नया सीजन 17 एक बार फिर अपने विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में शामिल कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। अब नॉमिनेशन राउंड ने भी यही नजारा देखने को मिला। इसके साथ ही एलिमिनेशन के लिए 5 घरवालों के नाम सामने आए हैं।
बिग बॉस ने नॉमिनेशन के कुछ प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किए है। वहीं, लाइव फीड से नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े घरवाले, विक्की 'भइया' से ऐश्वर्या और नील की तीखी बहस
नॉमिनेशन टास्क हुआ पूरा
बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज नॉमिनेशन की अपडेट शेयर की है। जानकारी के अनुसार, बिग बॉस 17 में तीसरे हफ्ते में 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल है, दो फैंस के बीच तगड़ी पॉपुलैरिटी रखते हैं।
किन 5 कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज ?
बिग बॉस 17 के नॉमिनेशन को लेकर सामने आई खबर के अनुसार, इस हफ्ते अरुण मशेट्टी, समर्थ जुरेल, ईशा मालवीय, सना रईस खान और मनस्वी ममगई नॉमिनेट हुए है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से नॉमिनेशन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

वाइल्ड कार्ड एंट्री को नहीं रास आया घर
समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई हाल ही में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में शामिल हुए हैं और आते ही नॉमिनेट हो गए हैं। सलमान खान, बिग बॉस 17 के आने वाले वीकेंड का वार में इन पांचों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को शो हमेशा के लिए एलिमिनेट कर देंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने सुनाई सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप की कहानी, कहा- 'एक रात में पलटी मेरी जिंदगी
View this post on Instagram
कौन होगा एलिमिनेट ?
बिग बॉस 17 के एलिमिनेशन की बात करें तो बीते हफ्ते सोनिया बंसल घर से बेघर हुई हैं। वो इस सीजन की पहली नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बनी। वहीं, अब आने वाले हफ्ते में भी किसी फीमेल कंटेस्टेंट के बाहर होने की संभावना दिख रही हैं, क्योंकि समर्थ जुरेल, ईशा मालवीय और अरुण मशेट्टी फैंस के बीच काफी फेमस हैं। वहीं, सना रईस खान और मनस्वी ममगई पॉपुलैरिटी में इनसे थोड़ी पीछे हैं। हालांकि, ये सिर्फ अनुमान है, पूरी कहानी वीकेंड का वार में ही सामने आएगी।