Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: पहले दिन ही छिन जाएगी ईशा मालवीय की कैप्टेंसी? ब्वॉयफ्रेंड सामर्थ जुरेल बने अड़चन

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 04:51 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 की नई कैप्टन ईशा मालवीय घर की सारी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इस बीच पहले ही दिन सामर्थ जुरेल उनके लिए अड़चन बनकर सा ...और पढ़ें

    छिन जाएगी ईशा मालवीय की कैप्टेंसी? (X Image)
    छिन जाएगी ईशा मालवीय की कैप्टेंसी? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 को हाल ही में घर का नया कैप्टन मिला है। स्टैंड- अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इस सीजन के पहले कैप्टन बने थे। उनके बाद ये मौका ईशा मालवीय को मिला, लेकिन लगता है जल्द ही उनके ये कैप्टेंस छीन ली जाएगी और वजह अपने ही बनेंगे।

    बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। वीडियो में घरवाले बौखलाए हुए दिख रहे हैं और ईशा मालवीय ब्वॉयफ्रेंड सामर्थ जुरेल पर भड़के हुए दिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Wild Card: सोशल मीडिया की इस बिंदास बाला की होगी एंट्री? मुकाबला देख अंकिता-आयशा के छूट जाएंगे पसीने

    बिग बॉस ने किया घरवालों को दंडित

    बिग बॉस 17 की नई कैप्टन ईशा मालवीय घर की सारी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इस बीच पहले ही दिन सामर्थ जुरेल घर का नियम तोड़ देते हैं, जिसके बाद बिग बॉस पूरे घर को दंडित कर देते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस पूरे दिन के लिए घर का किचन बंद कर देते हैं यानी सबका खाना- पीना बंद।

    ईशा और सामर्थ की हुई लड़ाई

    बिग बॉस के इस कठोर फैसले के पीछे कारण सामर्थ जुरेल बनते हैं। सभी घरवाले फैसला सुनते ही उनपर भड़क जाते हैं। वहीं, ईशा मालवीय ब्वॉयफ्रेंड सामर्थ जुरेल से बात करने जाती है। ईशा उनसे कहती हैं कि अगर सामर्थ को उनकी कैप्टेंसी से दिक्कत है, तो बता दें। इस पर सामर्थ भड़क जाते हैं और ईशा से बदतमीजी भी कर देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान के शो से कट गया इस कंटेस्टेंट का पत्ता? नाम सुन कईयों को लगेगा झटका

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    किस कंटेस्टेंट का खत्म होगा सफर ?

    बिग बॉस 17 के एलिमिनेशन अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते घर में चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे और अनुराग डोभाल का नाम शामिल है। ये चारों बिग बॉस 17 के मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिने जाते हैं। अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान इनमें से किसी एक का सफर बिग बॉस 17 से हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।  

    खबरें और भी