Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से इस कंटेस्टेंट की विदाई हुई पक्की, सबके लिए शॉकिंग रहा ये एविक्शन

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 05:38 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 का ये वीकेंड का वार घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। इस हफ्ते एक बार फिर से सलमान खान लौट रह ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 इस कंटेस्टेंट का बिग बॉस से सफर हुआ खत्म / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 इस कंटेस्टेंट का बिग बॉस से सफर हुआ खत्म / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान के शो से आज बाहर होगा ये कंटेस्टेंट
    2. आठ हफ्तों के बाद खत्म हो रही है इस कंटेस्टेंट की जर्नी
    3. बिग बॉस 17 में इस हफ्ते होगा शॉकिंग एलिमिनेशन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित शो अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट की वीकेंड पर जर्नी खत्म होगी। अभिषेक कुमार से लेकर ईशा मालवीय तक हर कोई यही कोशिश कर रहा है, जैसे-तैसे वह इस शो में फिलहाल टिका रहे।

    बीते हफ्ते वीकेंड के वार में गायब रहने के बाद दबंग सलमान खान एक बार फिर से कंटेस्टेंट की क्लास लगाने के लिए लौट चुके हैं। इस हफ्ते वीकेंड के वार में वह आठ नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक का सफर इस शो से खत्म करवाने वाले हैं। जो फाइनल हो चुका है कि इस हफ्ते शो से कौन सा कंटेस्टेंट एविक्ट हुआ है।

    इस नॉमिनेट कंटेस्टेंट की जर्नी बिग बॉस 17 में हुई खत्म

    पहले हम आपको याद दिला दें कि इस हफ्ते बिग बॉस 17 से जो सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उसमें नील भट्ट, मुनव्वर फारुकी, अनुराग डोभाल, सना रईस खान, अरुण माशेट्टी और खानजादी सहित विक्की जैन का नाम शामिल है। अब द सियासत डेली की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शो से सलमान खान अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की घर में करीबी दोस्त सना रईस खान को एविक्ट करने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा को सलमान खान ने बताया 'बिगड़ैल बच्चा', ये बात बताकर खोल दी मुनव्वर फारुकी की आंखें

    8 हफ्तों तक जैसे-तैसे इस घर में बची रहीं वकील सना रईस खान इस हफ्ते शो से निश्चित तौर पर बेघर हो रही हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि सना रईस खान बिग बॉस 17 के घर से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन उनके एविक्शन का एपिसोड अभी ऑनएयर होना बाकी है।

    खबरें और भी

    इस एक फैसले से मचाया था सना ने बवाल

    रिपोर्ट्स की मानें तो सना रईस खान को आठों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से इस हफ्ते सबसे कम वोट्स मिले हैं, जिसकी वजह से उनका सफर इस शो में खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि बीते हफ्ते घर के आधे राशन को दांव पर लगाने वाली और घर के सभी कामों से बचने वालीं सना को घरवालों से काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी थी।

    इतना ही नहीं, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से विक्की जैन के चलते उनका काफी झगड़ा भी हुआ था। विक्की के साथ अपनी करीबी दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर भी वह यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में छाया Animal का खुमार, Jamal Kudu के साथ हुई घरवालों की सुबह