Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने उतारा अंकिता लोखंडे का मुखौटा! विनर बनने की होड़ में टूट न जाए दोस्ती

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 10:38 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Weekend Ka War बिग बॉस 17 का अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को ऐसा टास्क दिया कि उन्होंने एक-दूसरे के मुखौटे उतार दिए। सल ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी ने उतारा अंकिता लोखंडे का मुखौटा, (X image)
    मुनव्वर फारुकी ने उतारा अंकिता लोखंडे का मुखौटा, (X image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स आगे बढ़ने के लिए हर पैतरा आजमा रहे हैं। शो में अब तक अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर सामने आए हैं। दोनों के बीच अच्छा बॉनेडिंग भी है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ट्रॉफी अपने नाम करने की होड़ में दोस्ती में दरार न आ जाए।

    बिग बॉस 17 का अपकमिंग वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को ऐसा टास्क दिया कि उन्होंने एक-दूसरे के मुखौटे उतार दिए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एलिमिनेट हो चुका ये कंटेस्टेंट Wild Card बन करेगा वापसी? घरवालों के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

    बिग बॉस में हुआ कचरा टास्क

    सलमान खान ने बिग बॉस 17 में इस बार वीकेंड का वार में घरवालों को काफी लताड़ लगाई। उन्होंने घरवालों को कचरा टास्क भी दिया। जहां कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के उस रैवये के बारे में बताना था जिसकी वजह से वो उन्हें कचरा समझते हैं।

    ईशा और अभिषेक हुई शुरुआत

    कचरा टास्क की शुरुआत ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार से होती है। ईशा ने कहा कि अभिषेक अक्सर दोस्ती और अपनेपन की बातें करते हैं, लेकिन जब गेम की बात आती है, तो सब भूल जाते हैं और इसलिए वो उन्हें कचरा समझती हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Wild Card: सलमान के शो में शामिल होगा ये ग्लोबल स्टार, वाइल्ड कार्ड एंट्री देख दंग रह जाएंगे घरवाले

    मुनव्वर ने उतारा अंकिता का मुखौटा

    ईशा और अभिषेक के बाद मुनव्वर और अंकिता की बारी आई। मुनव्वर ने अंकिता को लेकर कहा कि वो बिग बॉस में बहुत बैलेंस पर्सनैलिटी हैं, जो अच्छी बात है, लेकिन वो हमेशा अच्छा बनने की कोशिश करती हैं और ये उन्हें फेक लगता है। इसके साथ ही मुनव्वर ने अंकिता के ऊपर कचरा डाल दिया। हालांकि, बीत में अंकिता ने सफाई दी और कहा कि वो अच्छी बिल्कुल भी नहीं हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss 17 Khabri (@biggboss17.tazakhabar2)

    अंकिता एक्सपोज किया मनारा का गेम

    कचरा टास्क में इसके बाद अंकिता और मनारा की एंट्री हुई। अंकिता ने मनारा से कहा कि बिग बॉस के पिछले कई सीजन में ऐसे लोग आए हैं, जो अच्छे और प्यार से बात करते थे। उन्होंने भी बिग बॉस के कई सीजन देखे हुए हैं। इसलिए उन्हें ऐसा लगता कि मनारा पुराने कंटेस्टेंट्स की तरह बनने की एक्टिंग करती हैं और यही उनका गेम है।