Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अंकिता और मन्नारा को तहलका ने गिफ्ट किए कपड़े, वीडियो देख बीवी ने दी घर छोड़ने की धमकी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 02:57 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 यूट्यूबर तहलका यानी सनी आर्य (Sunny Arya) बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस में रिश्ते बनाते दिखाई दे रहे है लेकिन तहलका की इस पहल से उनकी पत्नी ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स तहलका (Photo Credit- Instagram)
    बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट्स तहलका (Photo Credit- Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 को शुरू हुए पूरे चार दिन हो चुके हैं और इन चार दिनों में काफी कुछ देखने को मिला है। घर में कोई दोस्त बनाता नजर आ रहा है तो किसी के बीच दुश्मनी होती दिखाई दे रही हैं।

    एक तरफ जहां ईशा ने अंकिता के पति विक्की 'भाई' का रिश्ता बनाया तो वहीं दूसरी तरह यूट्यूबर तहलका यानी सनी ने भी कुछ रिश्ते बनाते दिखाई दिए, लेकिन तहलका की इस पहल से उनकी पत्नी को काफी परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर सनी की वाइफ का एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें वह सनी की हरकतों पर भड़कती दिखाई दे रही है।


    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अब बिग बॉस को अवैध रूप से प्रसारित करना पड़ेगा महंगा, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

    तहलका ने अंकिता और मन्नारा को गिफ्ट किए कपड़े

    तहलका उर्फ सनी ने मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे को अपने कपड़े गिफ्ट किए है, जिसे देख यूट्यूबर की वाइफ को गुस्सा आ गया। सनी की वाइफ ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए अपने एक व्लॉग पोस्ट किया। व्लॉग में उन्होंने कहा,  अब ये ज्यादा कर रहा है। वो मुझे घर पर अपने कपड़े नहीं देता, लेकिन वह घर की हर लड़की को अपने महंगे कपड़े ऑफर कर रहा है।

    मैंने उसे इसके लिए नहीं भेजा था। उसे क्या लगता है कि वह एक दुकानदार है, वह हर किसी को अपने कपड़े क्यों दे रहा है। मेरा काम हो गया, मैं अब घर छोड़ दूंगी।' शायद वह भूल गया था कि वह शादीशुदा है। मैं वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस में जाना चाहती हूं और सनी को सबक सिखाना चाहती हूं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को याद कर रोए अभिषेक कुमार, मुनव्वर की आंखों में भी आ गए आंसू

    अभिषेक से भिड़ गए थे सनी आर्य

    सनी आर्या उर्फ तहलका को शो के दूसरे दिन अभिषेक कुमार से भिड़ते देखा गया था। दोनों की लड़ाई इस हद तक गई की एक-दूसरे को मारने के लिए घर में रखी कुर्सी तक उठाई ली थी। हालांकि, बाकी घरवालों ने मिलकर सनी को शांत कराया और बिग बॉस भी बचाव के लिए बीच में आए थे।