यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होम थिएटर, तीन स्विमिंग पूल... अंबानी से कम नहीं है विक्की जैन- अंकिता लोखंडे का घर, तहलका ने कराया इनसाइड टूर
Bigg Boss 17 शो खत्म होने के बाद तहलका (Tehelka) एक- एक कर बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स से मिल रहे हैं। इस लिस्ट में यूट्यूबर अंकिता लोखंडे (Ankita ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। फैंस अभी भी अपने फेवरेट्स के साथ जुड़े हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा बिग बॉस 17 के टॉप 5 खिलाड़ियों को मिल रही है। शो खत्म होने के बाद पॉपुलर यूट्यूबर तहलका प्रैंक यानी सनी आर्या काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।
तहलका एक- एक कर बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स से मिल रहे हैं। इस लिस्ट में यूट्यूबर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से मिलने उनके घर पहुंचे और वहां का एक टूर भी करवाया।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 से निकलते ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, हाथ लगा रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14'
कई हजार करोड़ का है घर
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का घर देखकर तहलका बेहद इम्प्रेस हुए। उन्होंने उनके घर को मुंबई में अंबानी के बाद दूसरा सबसे अच्छा घर बताया। उन्होंने ये भी कहा कि विक्की भइया का घर कई हजार करोड़ की लागत से बना हुआ है। चलते जाओ, लेकिन घर खत्म ही नहीं होता, इसके अलावा घर का इंटीरियर डेकोरेशन भी शानदार है।

अंबानी से कम नहीं विक्की भइया का घर
तहलता ने व्लाग बनाते हुए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर का टूर करवाया। वीडियो में उन्होंने कहा, इनका घर देखकर आप दंग रह जाओगे। इतना बढ़ा घर पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भइया का है। दोस्तों ये है विक्की भाइया का कई हजार करोड़ का आलीशान घर। जितना लंबा चलते जाओ खत्म नहीं होता। बहुत हाई लेवल घर है। मतलब पूरे मुंबई में अंबानी के बाद विक्की भइया का घर टॉप क्लास है।
View this post on Instagram
स्विमिंग पूल से होम थिएटर तक
बिग बॉस वाले विक्की भइया तगड़ा तहलका। यहां होम थिएटर भी है और तीन- तीन स्विमिंग पूल है। बाकी जीचें दूसरे व्लॉग में दिखाई जाएगी, जब मैं अगली बार मुंबई आऊंगा। अभी इतना देख लिया काफी है, क्योंकि धीरे- धीरे चीजों को दिखाना चाहिए। एक साथ दिखाना ठीक नहीं है।