Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का 'वीकेंड का वार' होगा मजेदार, घर में एंट्री लेंगे Salman Khan के दोनों भाई?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:39 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 का लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है। इस बीच आने वाले वीकेंड का वार के बार ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में दिखेंगे सलमान खान के भाई (Photo Credit-Instagram)
    बिग बॉस 17 में दिखेंगे सलमान खान के भाई (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 के मंच पर सलमान, अरबाज और सोहेल
    2. वीकेंड का वार एपिसोड में दिखेंगे तीनों भाई
    3. सलमान खान के शो को लेकर सामने आया ये अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें बिग बॉस 17 का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में बिग बॉस का सीजन 17 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है, जिसके चलते इस शो को लेकर हर रोज कोई न कोई अपडेट सामने आता रहा है।

    इस बीच बिग बॉस 17 के आने वाले 'वीकेंड का वार' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार बिग बॉस के मंच पर आपको शो के होस्ट सलमान खान के भाई और फिल्म कलाकार सोहेल खान और अरबाज खान एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल इनकी एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

    बिग बॉस 17 के मंच पर सलमान, अरबाज और सोहेल

    फैंस बिग बॉस के 'वीकेंड का वार' एपिसोड का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि हफ्ते के 5 दिन के बाद उनको अपने फेवरेट एक्टर सलमान खान की झलक होस्ट के तौर टीवी पर देखने को जो मिलती है। ऐसे में इस बार का 'वीकेंड का वार' का बेहद खास होने वाला है।

    शुक्रवार को सलमान खान के एक इंस्टाग्राम फैन पेज ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सलमान अपने भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये लेटेस्ट तस्वीर बिग बॉस 17 के सेट के दौरान की है। इन तीनों भाइयों की इस फोटो से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले 'वीकेंड का वार' में सलमान, अरबाज और सोहेल बिग बॉस 17 के मंच पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    कई बार देखा गया कि जब ये तीन भाई एक साथ नजर आते हैं तो यकीकन मौज मस्ती के कई पल सामने आते हैं। इससे पहले बीते 'वीकेंड का वार' पर बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी।

    ये कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 17 के घर में दिखा रहें कमाल

    गौर करें बिग बॉस 17 के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बारे में तो अब तक शो में जिन कंटेस्टेंट्स ने अब तक अपना दमखम दिखाया है, उनमें मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और ईशा मालवीय जैसे सदस्यों के नाम शामिल हैं।

    इन्होंने अपने कमाल के खेल से दर्शकों को एंटरटेन किया है। ऐसे में अब ये देखना लाजिमी होगा की आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की तरफ से इन कंटेस्टेंट्स को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: इस बार एलिमिनेशन बनेगा गले की फांस, 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में इनकी हो जाएगी छुट्टी?