विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Winner: अनुराग डोभाल ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'बादशाह', बताया फिक्सिंग नहीं हुई तो कौन बनेगा विनर

Published: Wed, 03 Jan 2024 04:25 PM (IST)

Bigg Boss 17 Winner अनुराग डोभाल ने बिग बॉस 17 में बने दोस्त और दुश्मन को लेकर बात की। अनुराग ...और पढ़ें

अनुराग डोभाल ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 17 का विनर, (X Image)
अनुराग डोभाल ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 17 का विनर, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 मेकर्स और कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल के बीच अक्सर अनबन देखने को मिली। शो की शुरुआत से उन्हें मेकर्स से फटकार पड़ती रही थी। अनुराग डोभाल कई बार सलमान खान से भी बहस करते हुए नजर आए थे।

बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद वो लगातार शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। यूट्यूबर ने मेकर्स को लेकर कई चौंका देने वाली बातें बताई हैं। इसके अलावा उन्होंने बिग बिस 17 के विनर को लेकर भी बात की।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: शो के लिए मर्यादा भूले बिग बॉस, अनुराग डोभाल से घर में करवाया 'वॉक ऑफ शेम', TV से गायब कर दिया एपिसोड

बिग बॉस का काबिल विजेता

अनुराग डोभाल, बिग बॉस 17 को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। घर में बने दोस्त और दुश्मन पर उन्होंने अपनी राय रखी। अनुराग ने कहा कि बिग बॉस 17 के बाहर वो मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार से मिलना चाहेंगे। अनुराग डोभाल ने मीडिया के साथ बातचीत में बिग बॉस 17 के विनर पर अपना ओपिनियन रखा। उन्होंने कहा कि शो का विनर फिक्स्ड है। अनुराग डोभाल ने इसके अलावा बिग बॉस 17 के काबिल विजेता का नाम भी बताया।

कौन है असली बादशाह ?

अनुराग डोभाल ने कहा कि बिग बॉस 17 का विनर फिक्स्ड है, लेकिन डिजर्विंग विनर तो अभिषेक कुमार को होना चाहिए। डीएनए के साथ बातचीत में अनुराग ने कहा, "मेरे एलिमिनेशन के बाद, ये साबित हो गया है कि बिग बॉस अब दर्शकों के वोट्स पर आधारित नहीं है। मेकर्स अपने पसंदीदा में से किसी एक को अपना विजेता चुनेंगे। इनका विजेता तय है।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: फिक्स्ड है 'बिग बॉस 17' का विनर, अनुराग डोभाल ने बताया मेकर्स का दोगलापन, खोले घर के कई राज

सलमान से अनुराग की बहस

अनुराग डोभाल की बिग बॉस के दौरान सलमान खान से भी बहस हुई थी, क्योंकि उन्होंने ब्रोसेना का लेकर कुछ बोल दिया था, जो अनुराग को पसंद नहीं आया था। होस्ट संग हुई बहस को लेकर बात करते हुए अनुराग ने कहा, "सलमान सर के सामने मैं कुछ नहीं हूं, लेकिन अगर मेरी कम्युनिटी का मजाक उड़ाया जाएगा, तो मैं अपनी आवाज उठाऊंगा और इसके बाद जो भी होगा डील करने के लिए तैयार हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है। मैंने सलमान खान का या बिग बॉस का अनादर नहीं किया। मैंने सिर्फ अपना नाराजगी जताई।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।