Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अस्पताल से डिस्चार्ज के होने के तुरंत बाद Munawar Faruqui ने किया दूसरी बार निकाह? हिना खान ने भी दिया हिंट

    Updated: Mon, 27 May 2024 01:10 PM (IST)

    एक तरफ जहां अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में देखने को मिल रही है । तो वहीं इस बीच ज ...और पढ़ें

    Munawar Faruqui married second time (Photo Instagram)
    Munawar Faruqui married second time (Photo Instagram)

    HighLights

    1. दूसरी बार दूल्हा बने मुनव्वर फारूकी
    2. मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी
    3. कॉमेडियन की शादी में शामिल हुई थीं हिना खान

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर तीन दिन पहले खबर आई थी कि वह अस्पताल में भर्ती है। वहीं इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा किया था और बताया था कि अब वह ठीक है।

    इन सब के बीच अब कॉमेडियन को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर उनके लाखों फैंस को जोर का झटका धीरे से लगा है। दरअसल, खबर है कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने शादी रचा ली है।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui फिर पहुंचे अस्पताल, दोस्त ने तस्वीर शेयर कर दिखाई कैसी ही बिग बॉस विनर की हालत

    मुनव्वर फारूकी ने किया दूसरा निकाह ?

    जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) दूसरी बार दूल्हे राजा बन गए है। उन्होंने गुपचुप दूसरी शादी की है, जिसकी खबर इंडस्ट्री में किसी को नहीं होने दी। हालांकि, जागरण इस खबर की कोई पुष्टी नहीं कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस विवाह समारोह में केवल मुनव्वर के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

    हिना खान हुई थी शामिल ?

    बता दें, मुनव्वर फारूकी की शादी की खबर के बीच एक्ट्रेस हिना खान का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिससे फैंस कयास लगा रहे है कि वह भी इस शादी की हिस्सा बनी थी। अभिनेत्री ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह देसी अवतार में दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने बैकग्राउंड में 'मेरे यार की शादी' गाना लगाया हुआ है। 

    खबरें और भी

    कौन है मुनव्वर फारूकी की बेगम ?

    जूम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मुनव्वर ने आईटीसी मराठा में निकाह किया है और उनकी पत्नी का नाम महजबीन कोटवाला है। जो एक मेकअप आर्टिस्ट है। हालांकि, अभी तक मुनव्वर ने इस खबर की कोई पुष्टी नहीं की है। 

    यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 17' विनर Munawar Faruqui को लेकर बोलीं उर्फी जावेद, 'वो मेरी तरह नहीं है, मेरे से हजार गुना ज्यादा...'