विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui: 'पापा कहते हैं, बदनाम करेगा...', फैंस के साथ बदसलूकी पर मुनव्वर ने आदित्य नारायण की उड़ाई खिल्ली

Published: Wed, 14 Feb 2024 09:31 AM (IST)

कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के साथ बदसलूकी मामले में सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण चौतरफा घिरे हुए हैं। अब सिंगर ...और पढ़ें

फैंस के साथ बदसलूकी पर मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज, (X Image)
फैंस के साथ बदसलूकी पर मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी ने लगातार ट्रोल हो रहे है आदित्य नारायण पर तंज कसा है। कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के साथ बदसलूकी मामले में सिंगर चौतरफा घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी फजीहत हो रही है। वहीं, अब बिग बॉस 17 विनर ने भी पूरे मामले पर चुटकी ली।

मुनव्वर फारुकी एक पॉपुलर भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जो अपने तेज दिमाग और गजब के ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। अब आदित्य नारायण पर को लेकर उनका तंज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui: इस हसीना का हाथ पकड़े सड़क पर भागते हुए नजर आए मुनव्वर फारूकी, फैंस बोले- 'ये वाली भी अच्छी है'

मुनव्वर ने उड़ाई आदित्य की खिल्ली

मुनव्वर फारुकी ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदित्य नारायण को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने उदित नारायण के हिट गाने 'पापा कहते हैं...' को थोड़ा ट्विस्ट करते हुए लिखा और आदित्य नारायण की खिल्ली उड़ाई।

क्या बोले मुनव्वर फारुकी ?

मुनव्वर फारुकी ने अपने पोस्ट में आदित्य नारायण  को लेकर कहा, "पापा कहते हैं, बदनाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा।" कॉमेडियन के इस तंज पर उनके कई फैंस ने रिएक्ट किया है। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने मुनव्वर को उनके बिग  बॉस के दिन दिलाते हुए आदित्य नारायण को ट्रोल न करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज शिकायत ली वापस, जेल से धमकी देने का लगाया था आरोप

क्या है पूरा मामला ?

आदित्य नारायण की फैंस के साथ बदसलूकी का मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक कॉलेज फेस्ट से जुड़ा हुआ है। इवेंट में सिंगर परफॉर्म करने पहुंचे थे। स्टेज पर गाना गाने के दौरान अचानक आदित्य ने नीचे खड़े कुछ फैंस को पहले माइक से मारा और बाद में एक फैन का मोबाइल फोन छीनकर कहीं दूर फेंक दिया। इवेंट से सिंगर का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वायरल हो गया। फैंस के साथ सिंगर की ऐसी हरकत पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। आदित्य नारायण का ये वीडियो अभी तक चर्चा में बना हुआ है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।