यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: ‘मैं कुछ बोल नहीं रही तो…’ Chahat Pandey का टूटा सब्र का बांध, Karanveer पर कर दिया वार
कशिश कपूर के जाने के बाद घरवालों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फैमिली वीक के बाद से ही चाहत पांडे की लव लाइफ चर्चा का विषय बन गई है जिस प ...और पढ़ें

HighLights
- करणवीर मेहरा ने खोल दी चाहत की पोल!
- सबके सामने कस दिया एनिवर्सरी पर तंज
- भड़कीं चाहत ने पटका घर का सामान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18: फिनाले के इतने करीब आने के बाद अब घरवालों के बीच भयंकर तांडव मचता नजर आ रहा है जिसे देखकर दर्शकों का तो भरपूर मनोरंजन हो रहा है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने चाहत की लव लाइफ को सबके सामने एक्सपोज किया था जिसके बाद से कुछ लोग उनके खिलाफ हो गए थे तो वहीं कुछ लोग उनके सपोर्ट में भी उतरे थे।
करणवीर मेहरा के बदले तेवर
पिछले कुछ हफ्तों से हम देख रहे थे कि करणवीर मेहरा को ऑडियंस काफी पसंद कर रही थी। उनके गेम और रिश्तों के बीच के बैलेंस को काफी पसंद किया जा रहा था मगर कहते हैं न नजर लगते देर नहीं लगती। लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को उनका अलग रूप देखने को मिलने वाला है जिसमें उन्होंने चाहत को टारगेट करने के लिए उनके रिलेशनशिप पर बड़ी बात कह दी है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: चाहत पांडे के बेघर होने की वजह बनेंगे Rajat Dalal? विवियन-अविनाश ने कर दी भविष्यवाणी
चाहत पांडे को लेकर कही ये बात
फिनाले की सीढ़ी चढ़ रहे कुछ सदस्यों में अब कॉन्फिडेंस की जगह ओवर-कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है जो उन्हें आखिरी मौके पर घर से बेघर कर सकते हैं। जिस सदस्य की तरफ हम इशारा कर रहे हैं वो है करणवीर मेहरा। जब से उनके गेम की थोड़ी तारीफ हुई है उनके तेवर बदले नजर आ रहे हैं। वो इन दिनों से कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आने लगे हैं जिसकी वजह विवाद और फालतू के मुद्दे हैं।
Photo Credit- Instagram
जी हां , इन दिनों वो जबरदस्ती की बयानबाजी करते दिख रहे हैं। करणवीर का बिहेवियर और एटीट्यूड अब शो देखने वालों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। हाल ही में चाहत पांडे शिल्पा, चुम और श्रुतिका के साथ बैठकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात कर रही होती हैं कि तभी करणवीर और चाहत की लड़ाई हो जाती है।
खबरें और भी
Photo Credit- Instagram
बयानबाजी के कारण हो रहे ट्रोल
ये पहली बार नहीं जब उन्होंने बिना मुद्दे का बवाल मचाया हो। इससे पहले फैमिली वीक में जब कशिश कपूर की मां घर में आई थीं तो करण ने कशिश की मां को भड़काने की भी खूब कोशिश की थी। अब तो उनको आग लगाने वाला कंटेस्टेंट कहा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने करण को कहा, 'करणवीर इन दिनों ज्यादा ओवर स्मार्ट बन रहा है।' वहीं एक ने लिखा, 'अब करण पूरा नेगेटिव लग रहा है।'