Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: ‘शो में क्या है योगदान…’ Vivian Dsena ने साधा Chum Darang पर निशाना, लपेटे में आ गए Karanveer

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 06:30 PM (IST)

    टीवी का विवादित शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में रहता है। इसके होस्ट सलमान खान (Salman Khan) हैं और शो फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। दिग्विजय राठी के ब ...और पढ़ें

    विवियन डीसेना और चुम दरांग के बीच हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)
    विवियन डीसेना और चुम दरांग के बीच हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. फिनाले के करीब पहुंच रहा है बिग बॉस 18
    2. विवियन डीसेना ने उठाए चुम दरांग पर सवाल
    3. विवियन-चुम के बीच हुई बहस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका प्रेशर घरवालों के ऊपर देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के बाद यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। दिग्विजय के एविक्शन के दौरान एक रैंकिंग टास्क हुआ था, जिसके ऊपर अभी भी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छिड़ी हुई है। अब विवियन ने करणवीर मेहरा की करीबी दोस्त के शो में योगदान पर सवाल खड़े किए हैं।

    सलमान खान के शो में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और चुम दरांग (Chum Darang) की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है। दर्शकों को दोनों के बीच प्यार का रिश्ता नजर आता है, लेकिन चुम अपने 10 साल पुराने रिश्ते के कारण एक्टर करण के प्रति फीलिंंग्स को लेकर कंफर्म नहीं हैं। जियो सिनेमा के एक्स अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें विवियन और चुम के बीच हुई जुबानी जंग को दिखाया गया है।

    Photo Credit- Instagram

    करण की वजह से हुई दोनों के बीच बहस 

    प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि विवियन डीसेना बीब हाउस की सदस्य चुम के योगदान पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा, चुम तुम्हें घर में सबसे ऊपर कौन कंटेस्टेंट लगता है। इसका जवाब में उन्होंने करणवीर मेहरा का नाम लिया। साथ ही कहा, मैं खुद को करण से एक नीचे देखती हूं। अगर करण 1 पर है तो मैं 2 पर हूं। मेरी रैंकिंग करण से एक नीचे होगी। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ‘वो पीठ पर चाकू घोंपती हैं’, शिल्पा शिरोडकर के लिए बिगड़े Vivian Dsena के बोल

    विवियन ने खड़े किए शो में चुम के योगदान पर सवाल

    विवियन ने चुम के विवेक पर सवाल खड़े करते हुए कहा, किसी इंसान की पर्सनालिटी व्यक्तिगत होनी चाहिए या फिर दूसरे के मुकाबले में आधारित होनी चाहिए। आप खुद को नंबर 4 पर योगदान के आधार पर रख रही हैं तो आपने शो में क्या कंट्रीब्यूशन दिया है। चुम ने पलटवार करते हुए उनके ऊपर निशाना साध दिया। विवियन का कहना है कि उन्हें अपना योगदान अच्छी तरह से पता है। यह प्रोमो देखने के बाद अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टूटने वाला है एक कंटेस्टेंट का सपना! एलिमिनेशन की तलवार से खुद को बचाने में ये शातिर नाकाम