विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: टूटने वाला है एक कंटेस्टेंट का सपना! एलिमिनेशन की तलवार से खुद को बचाने में ये शातिर नाकाम

Published: Mon, 23 Dec 2024 09:55 AM (IST)

Bigg Boss 18 में दिग्विजय राठी एडिन और यामिनी मल्होत्रा के एविक्शन के बाद एक और कंटेस्टेंट की छुट्टी होने ...और पढ़ें

बिग बॉस 18 से नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बिग बॉस 18 से नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बिग बॉस 18 में 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
  2. श्रुतिका अर्जुन को मिली स्पेशल पावर
  3. जनवरी में होगा बिग बॉस 18 का फिनाले

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय से रियलिटी शो बिग बॉस 18 के घर का माहौल बहुत गर्म हुआ पड़ा है। प्यार-रोमांस या दोस्त-यारी की बजाय घर में घरवालों के बीच महाभारत देखने को मिल रही है। अब नॉमिनेशन टास्क कंटेस्टेंट्स की आग को और भड़काने का काम करने वाला है। इस बार किन कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है, उनके नाम भी सामने आ गए हैं।

बीते हफ्ते बिग बॉस 18 के घर से एक नहीं बल्कि तीन-तीन कंटेस्टेंट्स ने शो को अलविदा कहा था। मिड-वीक एलिमिनेशन में दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) की छुट्टी हुई थी और फिर डबल एविक्शन में एडिन और यामिनी मल्होत्रा को बेघर होना पड़ा था। अब फिर से एक बाहर जाने वाला है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है।

नॉमिनेशन टास्क में श्रुतिका अर्जुन को मिली पावर

अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें श्रुतिका अर्जुन को एक स्पेशल पावर मिलेगी। श्रुतिका को सभी कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट देने हैं। यह गिफ्ट तय करेगा कि किसे बचाना है और किसे नॉमिनेट करना है। गिफ्ट को तोड़ने का मतलब है नॉमिनेट करना। अविनाश मिश्रा ने सारा अरफीन और कशिश कपूर को नॉमिनेट किया।

यह भी पढ़ें- बाहर आते ही Digvijay Rathee ने बताया- कौन बनेगा Bigg Boss 18 का विनर? नाम जानकर आप भी हो सकते हैं सहमत

करणवीर मेहरा ने ईशा सिंह और सारा को नॉमिनेट किया, जबकि रजत दलाल ने चाहत पांडे और विवियन डीसेना पर एलिमिनेशन की तलवार लटका दी। ईशा ने चाहत और कशिश, विवियन ने चाहत-कशिश, शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश-रजत, कशिश ने चाहत-शिल्पा, चुम दारंग ने रजत-विवियन और सारा ने शिल्पा-करण को नॉमिनेट किया।

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

कुल मिलाकर 7 कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है। जिनके नाम हैं...

  • अविनाश मिश्रा
  • विवियन डीसेना
  • रजत दलाल
  • कशिश कपूर
  • सारा अरफीन खान
  • चाहत पांडे
  • ईशा सिंह

फिलहाल, बिग बॉस 18 के घर में कुल 11 कंटेस्टंट्स हैं जिसमें 7 नॉमिनेटेड और चार श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दारंग सेफ हैं। शो का ग्रैंड फिनाले अगले साल 19 जनवरी को होने की उम्मीद है। हालांकि, मेकर्स ने अभी डेट रिवील नहीं की है। फिलहाल, अगले वीकेंड का वार में किसकी छुट्टी होती है, यह तो दर्शकों का वोट ही तय करेगा। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी ने इन दो कंटेस्टेंट पर अनफेयर एलिमिनेशन का फोड़ा ठीकरा, श्रुतिका का कही नाम नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।