Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 Elimination: गिर गया दूसरा विकेट! अदिति मिस्त्री के बाद आउट हुआ Karan Veer Mehra का दुश्मन?

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 01:10 PM (IST)

    बिग बॉस ने बीते हफ्ते की नॉमिनेशन टास्क में सभी सदस्यों को आगाह कर दिया था इस बार डबल एलिमिनेशन होने वाला है। घर में को-कंटेस्टेंट से अच्छे रिश्ते न ब ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में हुआ इस हफ्ते का दूसरा एलिमिनेशन/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 में हुआ इस हफ्ते का दूसरा एलिमिनेशन/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अदिति मिस्त्री के बाद इस कंटेस्टेंट का पत्ता हुआ साफ
    2. करणवीर मेहरा को मानता था अपना दुश्मन?
    3. छह हफ्ते के बाद ऑडियंस ने दिखाया बाहर का रास्ता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 का आगाज छह अक्टूबर को हुआ था। देखते ही देखते कंटेस्टेंट को इस घर में रहते हुए छह हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। करणवीर मेहरा-विवियन डीसेना, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह राठी और श्रुतिका सेठ सहित कई कंटेस्टेंट ने जहां खुलकर दर्शकों को अपना व्यक्तित्व दिखाया। हालांकि, इस बीच ही कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो सिर्फ बिग बॉस को ही नहीं, बल्कि दर्शकों को भी बोर कर रहे हैं, क्योंकि उनका गेम क्या है ये किसी के पल्ले ही नहीं पड़ रहा है। 

    बीते हफ्ते इस कंट्रोवर्शियल शो में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज हुई थी, जिसके बाद घर में टोटल कंटेस्टेंट की संख्या 16 हो गई। इस हफ्ते के नॉमिनेशन में बिग बॉस ने दो हिस्सों में टास्क किया था। पहला तीनों वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के बीच था और दूसरा पुराने कंटेस्टेंट के बीच हुआ। अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) जो बीते हफ्ते ही घर में एंटर हुई थीं, उन्हें घरवालों ने वीक गेम के कारण शो से आउट कर दिया। अब उनके बाद शो से एक और कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुका है, जिसका नाम जानकर आपको थोड़ा बुरा लग सकता है। 

    पुराने सदस्यों में इस हफ्ते कौन-कौन था नॉमिनेट?  

    इस हफ्ते घर में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में रिश्तों की परीक्षा ली थी। उन्होंने यादों के रूम में उन दो कंटेस्टेंट को भेजा, जो खुद को एक-दूसरे का सबसे करीब मानने का दावा करते हैं। इस नॉमिनेशन टास्क में जिन  पुराने कंटेस्टेंट पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी उनमें विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, श्रुतिका अर्जुन, अविनाश मिश्रा, सारा आरफीन, कशिश कपूर और तजिंदर सिंह बग्गा का नाम शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Elimination: लो हो गया काम तमाम! Salman Khan के शो में इस हफ्ते का हुआ पहला एलिमिनेशन?

    अब हाल ही में बिग बॉस 18 की हर हलचल पर पैनी नजर रखने वाले 'खबरी भाई' ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि इन सातों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से जो बाहर हुआ है, वो पॉलिटिशियन तजिंदर सिंह बग्गा है, जिनका छह हफ्ते बाद सातवें वीक में बिग बॉस का सफर खत्म हो चुका है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- X Account 

    विवियन-अविनाश के साथ मिलकर करण से ली थी दुश्मनी मोल 

    बीजेपी राजनेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा जब बिग बॉस के घर में आए थे, तो ऑडियंस को ये पूरी उम्मीद थी कि वह इस विवादित शो में कुछ धमाल तो जरूर मचाएंगे। हालांकि, दर्शकों को उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। पहले दो हफ्ते चाहत की सजा को अपने ऊपर लेकर वह जेल में बंद रहे। उसके बाद वह जब बाहर भी आए, तो उनका कोई गेम नहीं दिखा। 

    Photo Credit- X Account

    कभी करणवीर मेहरा के सामने आंसू बहाने वाले बग्गा विवियन डीसेना और अविनाश की टीम में दो तीन हफ्ते पहले ही शामिल हुए हैं। जब से वह उस ग्रुप में बैठने लगे, तब से वह लगातार किसी न किसी बात पर करणवीर मेहरा से कभी शायराना अंदाज में, तो कभी ताने देते हुए उनसे भिड़ंत करते रहते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Bos 18: 'लात से मारना पड़ेगा...' Rajat Dalal और शिल्पा शिरोडकर के बीच हुई नोंकझोंक, रेस से हुईं बाहर?