Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 Elimination: डूब गई नैया! घरवालों की आंखों में चुभने लगा था ये कंटेस्टेंट, निकाल फेंका बाहर?

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 02:14 PM (IST)

    बिग बॉस के घर में ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जिनका गेम तो उतना मजबूत नहीं होता लेकिन वह एक ऐसा समीकरण शो में बिठा लेते हैं जिससे वह एलिमिनेशन से खुद को बच ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 से खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का सफर/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 से खत्म हुआ इस कंटेस्टेंट का सफर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान के शो से छठे वीक में एलिमिनेट हुआ ये कंटेस्टेंट
    2. बिग बॉस 18 में इस बार होने वाला है डबल एलिमिनेशन
    3. इस कंटेस्टेंट के जाते ही बदलेंगे दोस्तों के समीकरण?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 में अब धीरे-धीरे जहां नए चेहरे एंट्री कर रहे हैं, वहीं पिछले छह हफ्तों में कई पुराने खिलाड़ियों का सफर शो से खत्म होता जा रहा है। शहजादा से लेकर नायरा बनर्जी, गुणरत्न सदावर्ते, हेमा शर्मा सहित कई कंटेस्टेंट इस शो को अलविदा कह चुके हैं। छह हफ्ते में घर में कई सदस्यों के आपसी इक्वेशन में भी बदलाव भी देखने को मिले।

    शिल्पा शिरोड़कर जहां प्यार से बार-बार अपने दोस्त करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) पर वार करके उनके भरोसे को तोड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अब अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह और एलिस कौशिक का भरोसा भी विवियन डीसेना (Vivian Dsena) पर डगमगाने लगा है। हालांकि, हर हफ्ते की तरह इस वीक भी एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म होने वाला है। कौन है वो शख्स जिसका हुआ बिग बॉस में इस हफ्ते सफर खत्म, चलिए जानते हैं।

    लोगों की आड़ में खेलते-खेलते खत्म हुई बिग बॉस की जर्नी?

    वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के शो में आने के बाद अब टोटल 19 कंटेस्टेंट एक-दूसरे के साथ ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं। बीते हफ्ते बिग बॉस ने जहां एक भी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट न करते हुए उन्हें उनका गेम दिखाने का एक चांस और दिया था, वहीं इस हफ्ते रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में एक नहीं, बल्कि डबल एविक्शन होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Elimination: एक नहीं दो कंटेस्टेंट को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता?

    बिग बॉस 18 के एक खबरी पेज ने एलिमिनेशन से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि शो से इस हफ्ते का पहला नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट आउट हो चुका है। सात नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से इस हफ्ते जिस घरवाले की जर्नी खत्म हो चुकी है, वह हैं एलिस कौशिक। 'पांड्या स्टोर' एक्ट्रेस को उनके दोस्तों ने छोड़कर लगभग सभी घरवालों ने नॉमिनेट किया था, जिसकी वजह से उन्हें इस हफ्ते सलमान के शो को अलविदा कहना पड़ा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X Account

    गलत साबित हुई बिग बॉस की भविष्यवाणी

    इस बार मेकर्स ने ये शुरुआत में ही बता दिया था कि सलमान खान के विवादित शो में कंटेस्टेंट सिर्फ प्रेजेंट में नहीं होंगे, बल्कि उनके अतीत के कई राज खुलेंगे और उनका भविष्य भी बताया जाएगा। एलिस कौशिक और विवियन डीसेना बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले लास्ट दो कंटेस्टेंट थे और बिग बॉस ने ये प्रेडिक्ट किया था कि ये दोनों ही टॉप 2 फाइनलिस्ट हैं। हालांकि, बिग बॉस की ये भविष्यवाणी एक के मामले में तो गलत साबित हुई।

    Photo Credit- Instagram 

    एलिस जब इस शो में आई थीं, तो उनकी दोस्ती ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के साथ काफी अच्छी हुई, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता अविनाश और ईशा ने उन्हें साथ तो रखा, लेकिन जब भी किसी पावर या फर्स्ट प्रायोरिटी की बात आई, तो उन्होंने एक्ट्रेस को साइडलाइन कर दिया, जिसकी वजह से उनका गेम काफी वीक दिखा। एलिस के बाद कौन सा वो कंटेस्टेंट होगा, जिसकी जर्नी शो में खत्म होगी, ये भी रविवार को पता लग जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: गंभीर बीमारी के बीच टीवी पर सालों बाद इस एक्ट्रेस की वापसी, Salman Khan के साथ आएंगी नजर