Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्रैंड प्रीमियर से चंद घंटे पहले ही Bigg Boss 18 से इस कंटेस्टेंट ने किया तौबा, एक दिन में ही लगा दूसरा झटका

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 06:34 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 18 के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर आ रही है। सलमान खान के शो में हिस्सा ले रहे एक कंटेस्टेंट ने ऐन मौके पर एग्जिट कर लिया है। पहले निया शर्मा ( ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 से एक और कंटेस्टेंट ने किया किनारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 18 से एक और कंटेस्टेंट ने किया किनारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एक और कंटेस्टेंट ने शो से किया किनारा
    2. प्रीमियर से पहले दो कंटेस्टेंट की हुई एग्जिट
    3. आज रिवील हो जाएगी फुल कंटेस्टेंट लिस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के शुरू होने से पहले एक कंटेस्टेंट ने किनारा कर लिया है। ग्रैंड प्रीमियर से चंद घंटे पहले ही एक नहीं बल्कि दो नामी शख्सियत ने बताया कि वह शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। इस खबर ने उनके फैंस को झटका दे दिया है, वो भी डबल।

    दरअसल, लंबे समय से चर्चा थी कि निया शर्मा (Nia Sharma) शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, ग्रैंड प्रीमियर से पहले एक पोस्ट के जरिए हाइप क्रिएट करने के लिए निया ने माफी मांग ली और बता दिया कि वह शो में नहीं आने वाली हैं। निया के बाद एक और कंटेस्टेंट ने शो में शामिल न होने की अनाउंसमेंट की है।

    बिग बॉस में आने वाले थे अतुल

    यह कंटेस्टेंट हैं अतुल किशन (Atul Kishan)। प्रोड्यूसर और सोशल एक्टिविस्ट अतुल किशन को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगे। उनके जाने की खबर लगभग कन्फर्म बताई जा रही थी, लेकिन अब आखिरी मोमेंट में अतुल ने फैंस को बैड न्यूज दी है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Grand Premiere Live: कब और कहां लाइव देखें बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमियर? OTT पर यहां होगा स्ट्रीम

    शो में शामिल होने की दी जानकारी

    अतुल किशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगे। इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट में अतुल ने कहा, "प्यार को पाकर धन्य हूं। सुबह से फोन कॉल्स और मैसेज की बाढ़ लाने के लिए आपका शुक्रिया। मैं आपके सपोर्ट के लिए धन्य हूं लेकिन मुझे एक अनाउंसमेंट करना है- मैं बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनने जा रहा हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।" हालांकि, अतुल ने शो क्यों छोड़ा, इसकी वजह नहीं बताई है।

    खबरें और भी

    Atul Kishan

    बिग बॉस 18 के घर में माहिर पांधी, शहजादा धामी, चाहत पांडे, एलिस कौशिक, नायरा बनर्जी, तजिंदर सिंह बग्गा, विवियन डीसेना, अरफीन खान, सारा खान, शिल्पा शिरोडकर जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल होने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ऋतिक रोशन के जिगरी यार की 'बिग बॉस' में एंट्री, सलमान खान की सबसे बड़ी प्रॉब्लम को करेंगे दूर