Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: 'हमको भगौड़ी चाहिए', शादी के लिए लड़की ढूंढने पर Salman Khan ने अनिरुद्धाचार्य जी को दिया ये जवाब

    Updated: Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM (IST)

    बस चंद घंटों में लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा और बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आगाज होगा। सलमान खान (Salman Khan) होस्ट बनकर मच अवेटेड सीजन की शुरु ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 के मंच पर हुआ सलमान खान की शादी का जिक्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 18 के मंच पर हुआ सलमान खान की शादी का जिक्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आज से शुरू हो रहा बिग बॉस 18
    2. बीजेपी नेता ने बिग बॉस 18 में ली एंट्री
    3. श्री अनिरुद्धाचार्य जी भी आएंगे नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के मंच पर होस्ट सलमान खान (Salman Khan) की शादी का जिक्र न हो, ऐसा बहुत कम ही होता है। मोस्ट बैचलर फिल्म स्टार सल्लू मियां 58 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं और उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। हाल ही में, श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (Shri Anirudhacharya Ji Maharaj) ने सल्लू मियां के लिए दुल्हन ढूंढने की बात कही।

    दरअसल, आज बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का ग्रैंड प्रीमियर है। शो में धर्मगुरु श्री अनिरुद्धाचार्य जी स्पेशल गेस्ट बनकर आ रहे हैं। मंच पर उन्होंने सलमान खान के लिए दुल्हन ढूंढने की बात कही तो एक्टर ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    सलमान खान के शो में आए बाबा जी

    बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान शो के मंच पर पहले अनिरुद्धाचार्य जी का स्वागत करते हैं और फिर अगले कंटेस्टेंट की एंट्री होती है, जो राजनीति से जुड़ा है। जब अनिरुद्धाचार्य जी कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि वह किस उद्देश्य से शो में आए हैं, तब उन्होंने कहा, "राजनीतिक लोग बहुत लालची होते हैं और लालच यह होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जाने।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Grand Premiere Live: कब और कहां लाइव देखें बिग बॉस 18 ग्रैंड प्रीमियर? OTT पर यहां होगा स्ट्रीम

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    लड़की ढूंढने पर सलमान ने दिया जवाब

    इसके बाद अनिरुद्धाचार्य जी उनसे पूछते हैं कि क्या उनकी शादी हो गई है? तब वह बताते हैं कि वह अभी कुंवारे हैं। उम्र पूछने पर उन्होंने खुद को सलमान खान से भी छोटा बताया। तब अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी बच्चे हैं। फिर अनिरुद्धाचार्य जी कहते हैं कि उन्हें दो लड़की देखनी पड़ेगी, एक उनके लिए और एक सलमान के लिए। मना करने पर बाबा जी ने कहा कि वह ऐसी लड़की ढूंढेंगे जो भागेगी नहीं, तब सलमान ने कहा, "हमें भगौड़ी चाहिए।" 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'डाकू के खानदान' से आए कंटेस्टेंट को देख Salman Khan हुए लोट-पोट, 'गधे' के साथ लेंगे एंट्री

    खबरें और भी