यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: ‘बहुत अच्छे से करता हूं गंदगी साफ’, Karn Veer Mehra का फूटा गुस्सा, निशाने पर आया दोस्त विवियन
बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होना आम बात है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच बहस ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस के घर में हुआ करण-विवियन का झगड़ा
- करण वीर मेहरा को आया विवियन की इस बात पर गुस्सा
- अपकमिंग एपिसोड में लड़ते नजर आएंगे करण वीर मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में रिश्तों का काफी महत्व माना जाता है। चाहे वह दोस्ती हो या दुश्मनी। कंटेस्टेंट्स रिश्ते को अच्छे से निभाते नजर आते हैं। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री से घर का माहौल बदलता नजर आ रहा है। लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच लड़ाई हो गई है। दोनों का रिश्ता शो की शुरुआत से ही दोस्ती का रहा है, लेकिन अब उनके बीच तीखी बहस के बाद तकरार बढ़ती दिख रही है।
बिग बॉस हाउस में झगड़े होना आम बात है, लेकिन दोस्तों के बीच होने वाली बहस अधिक चर्चा में रहती है। सलमान खान के शो में करण वीर मेहरा को कोने में बैठने और अपनी राय खुलकर न देने के लिए बाकी सदस्य ताना भी मारते हैं। बिग बॉस 18 के नए प्रोमो से साफ हो गया है कि अब करण का एंग्री यंग मैन वाला अवतार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पिंजरे में बंद हुए घर के सभी लड़के, Time God बनने की जलन में लड़कियां भूली इंसानियत
विवियन के सवाल पर भड़के करण वीर मेहरा
प्रोमो में विवियन सवाल करते हैं कि विवियन से दिक्कत क्या है, पहले यह बताओ। इसका जवाब देते हुए करण कहते हैं कि 'जब आप टाइम गॉड बने थे तो आपने नियम बना लिया कि टाइम गॉड को काम करना अलाउड नहीं होता है। उसका अलाउड नहीं है, किसने बोला था। इसके बाद विवियन गुस्से में बोलते हैं कि 'गंदे बर्तन सुन लें।'
View this post on Instagram
करण वीर भी विवियन के सवाल का जवाब गुस्से में देते हैं। उन्होंने कहा, मैं गंदगी साफ बहुत अच्छे से करता हूं। चमक जाएगा बिल्कुल। अभी तक कोने में बैठा था तो अच्छा लग रहा था, लेकिन मुझसे पंगे मत लेना।
खबरें और भी
इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट है करण वीर मेहरा
करण वीर मेहरा को इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है। बिग बॉस शो के फैंस को हैरानी की बात यह लगी थी कि उन्हें शिल्पा शिरोडकर ने नॉमिनेट किया है। नॉमिनेशन के बाद करण की नाराजगी शिल्पा को लेकर साफ देखने को मिली थी। करण ने यहां तक कह दिया कि जब टाइम गॉड नहीं बना था तो भी बुरा लगा था और आपकी इस हरकत से बार-बार बुरा लगता है।