Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Karanveer को जूनियर आर्टिस्ट कहना Vivian Dsena की पत्नी पर पड़ा भारी, नेटिजन्स कर रहे हैं खिंचाई

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 06:46 PM (IST)

    सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। बीबी हाउस के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर निशाना स ...और पढ़ें

    विवियन की पत्नी ने साधा करणवीर मेहरा पर निशाना (Photo Credit- Instagram)
    विवियन की पत्नी ने साधा करणवीर मेहरा पर निशाना (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. करणवीर को जूनियर एक्टर मानती हैं विवियन की पत्नी
    2. विवियन की पत्नी नौरन अली सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
    3. करण की बुराई करना नौरन अली के ऊपर पड़ा भारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस विवादों और कंटेस्टेंट्स के बीच चल रहे झगड़ों के कारण चर्चा में रहता है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) के निशाने पर कई घरवाले आए। विवियन डीसेना का नाम बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। लेकिन बिग बॉस का यह लाडला कंटेस्टेंट बीते कुछ दिनों से बैकफुट पर खेलता नजर आ रहा है। हालिया एपिसोड में विवियन को उनकी पत्नी नौरन अली से मिलाया गया। एक्टर की वाइफ ने करणवीर मेहरा के बारे में कई हैरान करने वाली बातें बताईं। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा कि खुद विवियन भी हैरान नजर आए।

    विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी ने करणवीर की दोस्ती पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वह गलत लोगों के साथ खड़े हुए हैं। जो चीज फैंस समेत उन्हें भी काफी परेशान करती है। विवियन की पत्नी ने उन्हें कहा कि वह घर के अंदर खेल पर ध्यान दें। बाहर कोई क्या सोचेगा इसके बारे में ज्यादा विचार न करें। एक्टर की पत्नी ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि वह बाहर की सभी चीजों को हैंडल कर लेंगी।

    Photo Credit- Instagram

    विवियन की पत्नी ने करण पर साधा निशाना

    विवियन की पत्नी ने करणवीर मेहरा की एक घोषणा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, करण ने बिग बॉस 18 की शुरुआत में ही कह दिया था कि वो आपके दोस्त नहीं हैं। मुझे भी आपकी लाइफ में इस तरह का दोस्त नहीं चाहिए। उसने आपके बारे में काफी ज्यादा बुरी बातें कही हैं। उसे बिग बॉस के बाहर कोई नहीं जानता है। मेरी नजरों में करणवीर मेहरा एक जूनियर आर्टिस्ट है। वह आपके साथ खेल रहा है। आपको भी अपना गुस्से वाला रूप दिखाना होगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra)

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: अब होगा असली धमाका! विवियन डीसेना के सामने काम नहीं आई शातिरगिरी, करण के बाद इन्हें दिखाया आईना

    सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई विवियन की पत्नी

    नौरन अली की टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। विवियन के साथ बातचीत की उनकी क्लिप पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेटिजन्स नौरन अली को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। करण के फैंस को उनका बयान बिल्कुल गलत लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, मैंने कभी भी करण को विवियन की चुगली करते हुए नहीं देख। हमेशा विवियन ही पीछे से करण की बुराई करते नजर आते हैं। कहना लाजमी होगा कि विवियन की पत्नी के बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: करणवीर को साइड कर अविनाश के साथ डेट पर निकलीं Chum Darang, नॉमिनेशन की आड़ में किया ये काम