Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: 'पहले थप्पड़ मारुंगा फिर,' रैंकिंग को लेकर बिग बॉस के घर में मचा तांडव, आपस में भिड़े दो कंटेस्टेंट्स

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 04:50 PM (IST)

    कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में अक्सर कंटेस्टेंट्स के झगड़े होते देखने को मिलते हैं। आगे बढ़ने के लिए घरवाले एक दूसरे के खिलाफ गुटबाजी करते हैं। कुछ दिन ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 18' प्रोमो. फोटो क्रेडिट- कलर्स वीडियो स्क्रीनशॉट
    'बिग बॉस 18' प्रोमो. फोटो क्रेडिट- कलर्स वीडियो स्क्रीनशॉट

    HighLights

    1. नंबर 1 बनने के लिए कंटेस्टेंट्स में हुई बहस
    2. चाहत ने विवियन को बताया नॉन डिजर्विंग
    3. शो में थप्पड़ मारने तक की हुई बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 18' में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जो पहले दिन से अपनी बातों के कारण लाइमलाइट में बने हुए हैं। इनमें सबसे पहला नाम आता है विवियन डीसेना का, जो अपने एटीट्यूड के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

    बिग बॉस 18 में शुरु हुआ नंबर 1 बनने का टास्क

    'बिग बॉस' के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच कोई न कोई टास्क कराया जाता है। इसमें जीतने वाले को बिग बॉस की तरफ से अगले कुछ दिनों के लिए कोई न कोई राहत दी जाती है। 'बिग बॉस 18' में भी इस वीक कुछ ऐसा ही होगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस घरवालों को यह टास्क देते हैं कि वह अपनी पसंद के अनुसार बताएं कि वह किसे नंबर 1 की रैंकिंग देना चाहते हैं।

    विवियन और करण ने खुद के लिए की पहल

    सामने आए प्रोमो में नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करने के लिए विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) अपने आप को नंबर 1 का दावेदार बताते हैं। दोनों को लगता है कि वह इस पोजिशन को डिजर्व करते हैं। तभी चाहत कहती हैं कि उनके अनुसार, दोनों ही इस पोजिशन के लायक नहीं है।

    रजत और शहजादा में हुई जबरदस्त बहस

    नंबर 1 बने रहने की होड़ में रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच बहस हो जाती है। शहजादा कहते हैं कि उन्हें किसी के स्टैंप की जरूरत नहीं है। वह नंबर 1 हैं, तो हैं। अगर किसी में दम है, तो वह उन्हें रोक कर दिखाए। इस एटीट्यूड को देखते ही रजत अपना आपा खो देते हैं। वह कहते हैं, 'ऐसा कोई बाहर होता, तो पहले थप्पड़ मारता, फिर सेंटेंस बोलता और फिर थप्पड़ मारता। तू बोल तेरे को भी बताता हूं।'

    खबरें और भी

    नॉमिनेट हैं ये कंटेस्टेंट्स 

    इस वीक पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के घेरे में हैं। इनमें अविनाश मिश्रा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, विवियन डीसेना और रजत दलाल का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें: श्रुतिका के पति संग बैंकॉक जाएंगे Bigg Boss, कन्फेशन रूम में ट्रिप के साथ-साथ अपनी पत्नी के बारे में किया खुलासा