Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्रुतिका के पति संग बैंकॉक जाएंगे Bigg Boss, कन्फेशन रूम में ट्रिप के साथ-साथ अपनी पत्नी के बारे में किया खुलासा

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 10:10 AM (IST)

    बिग बॉस के पिछले एपिसोड में विवियन और रजत ने एक दूसरे के सामने खुद को मजबूत दिखाने के लिए अपने-अपने बारे में सारे फैक्ट्स गिनाए। घर के अंदर जनरल इलेक् ...और पढ़ें

    'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंटस श्रुतिका. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'बिग बॉस 18' कंटेस्टेंटस श्रुतिका. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ने की अपनी शादी की बात
    2. श्रुतिका ने बिग बॉस को सिखाई तमिल
    3. बैंगकॉक ट्रिप की हुई बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हर हफ्ते एक नया ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलता है। बिग बॉस किसी न किसी को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनसे घर के अंदर होने वाले काम को लेकर गुफ्तगू करते हैं। शो का एक हालिया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बिग बॉस, श्रुतिका से तमिल सीख रहे हैं। साथ ही वह उनसे अपनी पत्नी के बारे में भी बात करते हैं। 

    बिग बॉस ने श्रुतिका को बताया कि उन्हें उनके पति अर्जुन ने कॉल किया और कहा कि वह उन्हें थाईलैंड में पेड ट्रिप पर कंपनी दें। इस पर श्रुतिका ने कहा, ''बिग बॉस मेरा 12 साल का ट्रेनिंग है। वो ऐसे नहीं जाएगा दो हफ्ते में। मैंने उसे ट्रेन किया कि है कि वह मेरे बिना शहर छोड़कर न जाए। जब मैं ऐसा नहीं करती, तो वो कैसे कर सकता है।''

    बिग बॉस ने पत्नी के बारे में की बात

    श्रुतिका ने बिग बॉस से पूछा कि क्या उनकी शादी हो चुकी है? क्या उनकी नई गर्लफ्रेंड है? जब बिग बॉस ने पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि उनका कोई पार्टनर है या नहीं। इस पर श्रुतिका ने कहा, ''मुझे लगता है कि आपकी शादी हो चुकी है। इसलिए आप इतने शांत स्वभाव के हैं। आपको भी आपती पत्नी ने ट्रेन किया होगा। तब बिग बॉस ने बताया कि वह इतने शांत इसलिए हैं क्योंकि ट्रेनिंग के तहत उन्होंने अर्जुन को कंपनी देने की बात मान ली। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने भी उन्हें ट्रेनिंग दी थी, लेकिन वह इसमें कामयाब न हो सकीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    श्रुतिका ने सिखाई बिग बॉस को तमिल

    इसी एपिसोड में श्रुतिका ने बिग बॉस को तमिल में बात करना सिखाया। उन्होंने कहा, ''आपको पता नहीं कि बैंगकॉक में क्या क्या होता है। बैंगकॉक में बहुत चीप कॉस्ट में, वो बोलते हैं, आपको सैंडविच मसाज चाहिए...बॉडी मसाज चाहिए...सब कुछ चीप, 150 भारतीय रुपये, 200 भारतीय रुपये में, इतने में हो जाता है। लड़के वहां अकेले नहीं जा सकते।''

    इसके बाद श्रुतिका, बिग बॉस से कहती हैं कि वह तमिल में उनके पति अर्जुन से बात कर ट्रिप को पोस्टपोन करने को कहें। इस दौरान वह बिग बॉस को तमिल बोलना भी सिखाती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में इस हफ्ते होगा डबल एलिमिनेशन? नॉमिनेशन के घेरे में आए ये 5 कंटेस्टेंट्स