Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स, ईशा सिंह ने इस करीबी का तोड़ा विश्वास

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 07:49 PM (IST)

    बिग बॉस हाउस में घर से बेघर होने की प्रक्रिया को अहम माना जाता है। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क (Bigg Boss 18 Nomina ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 से नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स (Photo Credit- Instagram)
    बिग बॉस 18 से नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 कंटेस्टेंट्स
    2. ईशा सिंह ने अपने दोस्तों को किया नॉमिनेशन से सुरक्षित
    3. शिल्पा पर फूटा करणवीर मेहरा का गुस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में रोजाना नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। बिग बॉस हाउस में नॉमिनेशन को एक अहम टास्क माना जाता है। हर सप्ताह घर से बेघर होने की प्रक्रिया में कुछ घरवालों का नाम आता है। बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा। इसमें घर की टाइम गॉड ईशा सिंह अपनी पावर का इस्तेमाल करके घर के सदस्यों को नॉमिनेट करती नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह घर से बेघर होने की लिस्ट में किन कंटेस्टेंट्स का नाम आया है।

    बिग बॉस टाइम गॉड को कुछ सदस्यों को बचाने का अधिकार देते हैं। ईशा टाइम गॉड हैं और उन्हें बिग बॉस ने पावर दी की वह किन्हीं तीन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने से बचा सकती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया और अपने करीबी दोस्तों को नॉमिनेशन से सेफ किया।

    घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 सदस्य

    बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए 6 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चुम, सारा, कशिश और शिल्पा शिरोडकर का नाम शामिल है। आने वाले सप्ताह में इनमें से ही कोई सदस्य शो से बाहर हो जाएगा। करणवीर मेहरा ने शिल्पा पर निशाना साधा और उन्हें ईशा सिंह से कुछ सीखने की सलाह दी।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ‘बर्दाश्त की हद होती है’ करण-शिल्पा पर भड़के Salman Khan, दोनों को लगाई लताड़

    ईशा सिंह ने अपनी पावर का इस्तेमाल कर अपने तीन करीबी दोस्तों को बचा लिया। इसमें विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा और यामिनी मल्होत्रा का नाम शामिल है। कलर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस टास्क का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें बिग बॉस ईशा से पूछते नजर आ रहे हैं कि वह शिल्पा को नॉमिनेशन से बचाना चाहती हैं या नहीं। इसके जवाब में ईशा साफ मना कर देती हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दोस्तों को बचाने के लिए पावर का प्रयोग जरूर किया।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    करणवीर ने दी शिल्पा को सलाह

    लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में शिल्पा शिरोडकर को रोते हुए देखा गया। ईशा सिंह के शिल्पा को नॉमिनेट करने के बाद करणवीर ने उनके ऊपर निशाना साधा। करण ने कहा, ‘आपको क्या लग रहा है यहां सब गधे आए हुए हैं। ईशा से कुछ सीखों वह अपने दोस्तों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आप कब जागागे। तुम्हें एक सेकंड के लिए फेयर बनना है।’

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: गिर गया दूसरा विकेट! अदिति मिस्त्री के बाद आउट हुआ Karan Veer Mehra का दुश्मन?