Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Karanveer Mehra और Vivian Dsena की इस कंटेस्टेंट ने बजाई बैंड, नंबर 1 पोजीशन पर किया कब्जा

    Updated: Tue, 07 Jan 2025 04:34 PM (IST)

    सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 को जल्द ही इस शो का विनर मिल जाएगा। कलर्स के विवादित शो को खत्म होने में बस अब दो हफ्ते बाकी है। कशिश कपूर के ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 करण-विवियन को पीछे छोड़कर ये कंटेस्टेंट बना नंबर 1/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 करण-विवियन को पीछे छोड़कर ये कंटेस्टेंट बना नंबर 1/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. जल्द ही होगा बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
    2. इस कंटेस्टेंट ने छीन ली करण-विवियन की जगह
    3. शिल्पा शिरोड़कर ने टॉप 5 में आईं शिल्पा शिरोड़कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 अक्टूबर को शुरू हुआ बिग बॉस सीजन 18 अब अपनी अंतिम जर्नी पर पहुंच चुका है। दो हफ्ते में दर्शकों को पता लग जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जा रहा है। बीते हफ्ते शो से कम वोट्स मिलने के कारण कशिश कपूर (Kashish Kapoor) एलिमिनेट हो गईं। उनके जाने के बाद अब इस शो में टोटल 9 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं, जो अगले हफ्ते होने वाले फिनाले रेस में अपनी जगह बनाने के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। 

    सोशल मीडिया पर अक्सर वोटिंग ट्रेंड वायरल होता है, जिसमें फैंस ये बताते हैं कि वह इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ में देखना चाहते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी की बिग बॉस 18 में टॉप 5 पॉपुलर लिस्ट में शिल्पा शिरोड़कर और चाहत पांडे अविनाश मिश्रा से आगे निकल गई हैं। ये बात जानकर भी दर्शकों को हैरानी हो सकती है कि न तो करणवीर मेहरा और न ही विवियन डीसेना ऑडियंस के लाडले हैं। तो ट्रॉफी के इतने करीब आकर कौन सा कंटेस्टेंट जीत रहा है ऑडियंस का दिल और किसे बनाया उन्होंने नंबर 1 चलिए जान लेते हैं। 

    ये है बिग बॉस 18 का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट

    करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra), विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा भले ही इस भ्रम में जी रहे हों कि वह बहुत ही अच्छा गेम खेल रहे हैं, लेकिन ऑडियंस के दिलों को तो कोई और ही जीत रहा है। फिनाले के इतना नजदीक पहुंचकर जो दर्शकों के दिलों का किंग बना है, वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि घर में सबके साथ समीकरण बनाने वाले रजत दलाल हैं। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: लो चल गया पता! Chaahat Pandey की मां के चैलेंज के बाद सामने आई उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर

    ऑर्मेक्स मीडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बिग बॉस 18 के टॉप 5 पॉपुलर कंटेस्टेंट की एक लिस्ट शेयर की है, जिसे पूरा इंडिया प्यार कर रहा है। इस लिस्ट में नंबर 1 पोजीशन पर रजत दलाल हैं, दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना है। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- X Account 

    पॉपुलैरिटी के मामले में इस नंबर पर हैं करणवीर मेहरा 

    करणवीर मेहरा पॉपुलैरिटी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ खिसके हैं। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में शिल्पा शिरोड़कर हैं और पांचवें नंबर पर चाहत पांडे हैं, जिन्हें इस वक्त पूरा देश प्यार दे रहा है और खूब भर-भरकर वोट्स भी दे रहा है। 

    Photo Credit- Instagram

    आपको बता दें कि 19 जनवरी 2024 को सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शो में टिकट टू फिनाले टास्क खेला जा रहा है, जिसमें रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन डीसेना और चुम दरांग (Chum Darang) टास्क जीतकर फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट को फिनाले की टिकट मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट की हुई 'फतेह' Sonu Sood की मूवी में दमदार एक्शन करते आएंगे नजर