Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: कमजोर निकला Karanveer Mehra और Shilpa Shirodkar का रिश्ता, Vivian की हरकतों से बिगड़ गया समीकरण

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 07 Jan 2025 01:19 PM (IST)

    बिग बॉस 19 के घर में सबसे इस वक्त करणवीर मेहरा इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने चाहत पर ऐसा कमेंट क ...और पढ़ें

    करणवीर मेहरा और शिल्पा की दोस्ती में दरार (Photo Credit- Instagram)
    करणवीर मेहरा और शिल्पा की दोस्ती में दरार (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. फिनाले के करीब पहुंचा बिग बॉस 18
    2. करणवीर मेहरा और शिल्पा की दोस्ती में दरार
    3. करण के सवालों पर फूट-फूटकर रोईं शिल्पा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में अब कंटेस्टेंट के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। हाली ही में घर में नॉमिनेशन टास्क हुए थे जिसमें घरवालों को दो टीमों में बांटा गया था। टास्क को सही से पूरा न करने के कारण बिग बॉस ने सीधा 3 कंटेस्टेंट को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया था। इसके बाद देखा गया था कि करणवीर मेहरा चाहत को उनके रिलेशनशिप के लिए टारगेट कर रहे थे।

    उनकी बातों को सुनकर चाहत काफी भड़क गई थीं और उन्हें गेट लॉस्ट होने को कह दिया था। पिछले कुछ दिनों से घर के अंदर करण का रवैया काफी बदला नजर आ रहा है। वो भी ऐसे वक्त में जब फिनाले इतने करीब आ गया है। चाहत से पंगे लेने के बाद अब करण ने अपनी दोस्त शिल्पा पर बरसते नजर आ रहे हैं।

    क्या टूट जाएगी शिल्पा और करण की दोस्ती?

    बिग बॉस 18 से एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें करणवीर मेहरा शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग और श्रुतिका साथ के साथ बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करणवीर कहते हैं, 'तुम्हें मेरा दोस्त होने में शर्म आ रही है? पूरी दुनिया मुझे आकर बोल गई कि वह मेरे साथ ऐसा कर रही हैं, वैसा कर रही हैं। फिर भी मैंने दोस्ती निभाई है।'

    Photo Credit- Instagram

    यही नहीं करणवीर शिल्पा पर तंज कसते हुए आगे कहते हैं, 'मैं 50 दिन करणवीर को दे रही हूं। मैं उस बात के लिए 3 दिन से विवियन को सॉरी बोल रही हूं। मैं क्लीयर हो गया हूं कि मैं किसी को अपने आप को ग्रांटेड नहीं लेने दूंगा लेकिन मैं यह डामाडोल वाली दोस्ती नहीं रखूंगा।'

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ‘मैं कुछ बोल नहीं रही तो…’ Chahat Pandey का टूटा सब्र का बांध, Karanveer पर कर दिया वार

    करण की बातों से बुरी तरह हर्ट हुईं शिल्पा

    करणवीर मेहरा की ऐसी बातें सुनकर शिल्पा उनके मुंह पर तो कुछ नहीं बोलती मगर बाद में फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ऑडियंस अपने अपने रिएक्शन कमेंट में बता रही है। कुछ लोगों का मानना है कि शिल्पा ने शुरू से ही करणवीर और विवियन दोनों से बनाकर चलने की कोशिश की है। कई बार उन्हें विवियन की साइड लेते भी देखा गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिनाले के इतने करीब आने के बाद अब करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती में दरार आ जाएगी और यह मां-बेटे वाला एंगल फाइनली खत्म होने वाला है। प्रोमो को देखकर लगता है कि फिनाले से पहले करण अपने समीकरण में उलटफेर करने वाले हैं।

    Photo Credit- Instagram

    फिनाले से पहले बिगड़ सकता है करणवीर का ग्राफ

    रणवीर मेहरा ने पहले दिन से शिल्पा शिरोडकर के साथ अपनी दोस्ती निभाई है। मगर कई बार शिल्पा और उनके ओपिनियन में क्लैश होते भी देखा गया है। गौर करने वाली बात ये है कि करण इस वक्त शो के टॉप 3 में गिने जाने वाले कंटेस्टेंट में से एक माने जा रहे हैं ऐसे में उनका बदला गेम उनके ग्राफ को डाउन कर सकता है। बता दें कि इस हफ्ते के लिए बिग बॉस ने श्रुतिका, रजत और चाहत को नॉमिनेट किया है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: चाहत पांडे के बेघर होने की वजह बनेंगे Rajat Dalal? विवियन-अविनाश ने कर दी भविष्यवाणी