Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 के घर में अपने धाकड़ अंदाज से फिनाले तक पहुंचने वाले Rajat Dalal के पास है इतनी संपत्ति, विवादों में रहता है नाम

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 02:12 PM (IST)

    बिग बॉस 18 के घर में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। घर में इस वक्त 6 लोग बचे हुए हैं जिसमें से एक हरियाणा के फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल भी शा ...और पढ़ें

    कितने करोड़ के मालिक हैं रजत दलाल? (Photo Credit- Instagram)
    कितने करोड़ के मालिक हैं रजत दलाल? (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कितने करोड़ के मालिक हैं रजत दलाल?
    2. कितने करोड़ के मालिक हैं रजत दलाल?
    3. फिनाले का सफर पूरा कर पाएंगे इन्फ्लुएंसर?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Dalal Net worth: बिग बॉस के सीजन 18 को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। शो पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल अगर शो के टॉप कंटेस्टेंट की बात करें तो विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल का नाम जरुर होगा। पूरे घर को हिलाने वाले रजत दलाल की पर्सनल लाइफ बहुत दिलचस्प है। आइए फिनाले से पहले जानते हैं कि वो कितने करोड़ के मालिक हैं और उनके परिवार में कौन-कौन हैं।

    विवादों से रहता है रजत दलाल का नाता

    हरियाणा राज्य के फरीदाबाद का रहने वाला रजत दलाल एक फिटनेस कोच है। रजत दलाल अपनी चर्चित लाइफ से लोगों के बीच छाए रहते हैं। रजत दलाल की कुल कमाई कितनी है वह कहा-कहा से पैसे कमाते हैं। रजत दलाल का नाम आए दिन कोई न कोई विवाद में आता रहता है।

    Photo Credit- Instagram

    उन्होंने एक बार रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगा था, उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी थी और उसे देखने तक नहीं गए थे। यही नहीं उन्होंने एक 18 साल के लड़के के साथ मारपीट भी की थी। अपनी लाइफ के विवाद और लगातार सोशल मीडिया की ट्रेंडिंग के बाद रजत को बिग बॉस 18 का ऑफर मिला था। शो में अपने अलग अंदाज से छाए हुए हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Kashish Kapoor ने इस कंटेस्टेंट के खिलाफ उगला जहर, दे दिया 'साइको' और 'घमंडी' का टैग

    View this post on Instagram

    A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

    कितनी है कुल संपत्ति?

    रिपोर्ट्स की मानें तो रजत की अधितकर कमाई उनकी जिम और फिटनेस ट्रेनिंग से आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजत की कुल संपत्ति लगभग ₹16.8 करोड़ के आस-पास है। हालांकि जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता। शो में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके जुड़ा कॉन्टेंट तेजी से शेयर किया जा रहा है। उनकी इस लोकप्रियता के बाद कई फेमस ब्रांड के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    रजत दलाल से जुड़े विवाद

    विवादों से भी रजत का पुराना नाता रहा है। एक बार उनके और फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी के बीच भिड़ंत हो गई थी। हालांकि इन विवादों के बावजूद राजत ने बिग बॉस के घर में अपनी खास पहचान बनाई है। अब देखना यह है कि वह शो में कितनी दूर तक जाते हैं। मौजूदा समय में वो नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से एक हैं उनके अलावा श्रुतिका और चाहत पांडे को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया गया है। अब देखना इस बार शो से कौन बेघर होता है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: कमजोर निकला Karanveer Mehra और Shilpa Shirodkar का रिश्ता, Vivian की हरकतों से बिगड़ गया समीकरण