यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: रजत दलाल नहीं, इस कंटेस्टेंट के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं Shrutika Arjun
बिग बॉस 18 के फिनाले (Bigg Boss 18 Finale) में चंद दिन बाकी हैं। ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंचकर श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) शो से एविक्ट हो चुकी हैं ...और पढ़ें

HighLights
- श्रुतिका अर्जुन ने रजत दलाल को बताया पलटू
- इस कंटेस्टेंट को विनर बनाना चाहती हैं श्रुतिका
- दिग्विजय राठी के शो से आउट होने पर किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 के फिनाले (Bigg Boss 18 Finale) से पहले श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) शो से बाहर हो गई हैं। इस सप्ताह दो कंटेस्टेंट एविक्ट होंगे। वीकेंड का वार एपिसोड में रजत दलाल और चाहत पांडे में से किसी एक सदस्य का सफर भी रियलिटी शो के साथ समाप्त हो जाएगा। श्रुतिका के एविक्ट होने के बाद अब खबरें सामने आ रही हैं कि शो से चाहत पांडे का पत्ता शो कटेगा। इस बीच, बीबी हाउस से बाहर आने के बाद श्रुतिका ने टीवी के विवादित शो से जुड़े अपने सफर को लेकर बात की।
जियो सिनेमा पर लॉगआउट का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें श्रुतिक अर्जुन बताती हैं कि वह खुद की जगह चाहत पांडे को शो से आउट होते हुए देखना चाहती थीं। इसके साथ ही, बिग बॉस 18 की ट्रॉफी के असली हकदार का नाम भी उन्होंने बता दिया है।
दिग्विजय के बाहर होने के आरोप पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
सलमान खान के शो में दिग्विजय राठी ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। घरवालों के वोट के हिसाब से उन्हें घर से बेघर किया गया। श्रुतिका ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'दिग्विजय के खिलाफ 8 सदस्यों ने वोट किया था, लेकिन उसके बाहर होने की जिम्मेदार मुझे बताया गया था।'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: फिनाले से पहले एक और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का टूटा सपना, इस सदस्य को बेघर कर मेर्कस ने खेला दाव
रजत दलाल को बताया पलटू
श्रुतिका अर्जुन ने घर का सबसे बड़ा पलटू व्यक्ति रजत दलाल को बताया। उनका कहना है कि रजत खुद भी इस बात को स्वीकार करते हैं। रजत के बारे में श्रुतिका ने यह भी कहा कि 'वह कशिश और अविनाश वाले झगड़े के दौरान भी उन्होंने ईशा को भड़काने का काम किया। इसके बाद वह इस मुद्दे को बड़ा बनाने की बात कहते भी नजर आए थे।' वहीं, रजत की तारीफ भी श्रुतिका ने की। एक्ट्रेस ने कहा, 'रजत घर के अंदर अकेला ऐसा इंसान है, जब कोई अच्छा महसूस नहीं करता है तो वह सभी के साथ खड़ा होता है।'
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
इस करीबी दोस्त को जीताना चाहती हैं श्रुतिका
बिग बॉस के अंदर श्रुतिका और चुम दरांग की दोस्ती देखने को मिली। जियो सिनेमा से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि वह चुम दरांग को बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहती हैं। इसके अलावा, उन्होंने चुम के साथ अपनी दोस्ती को बिल्कुल रियल बताया है।