Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं बुरी तरह टूट गई...' Bigg Boss 18 से एलिमिनेट होने पर Shrutika Arjun ने किया रिएक्ट, पछतावे पर कही ये बात

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 09:35 AM (IST)

    रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) की मजबूत कंटेस्टेंट में गिनी जाने वालीं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) एलिमिनेट हो गई हैं। जनता से मिले कम ...और पढ़ें

    श्रुतिका अर्जुन ने बिग बॉस 18 के एलिमिनेशन पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    श्रुतिका अर्जुन ने बिग बॉस 18 के एलिमिनेशन पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 से एविक्ट हुईं श्रुतिका अर्जुन
    2. 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने की उम्मीद
    3. श्रुतिका अर्जुन ने एविक्शन के बाद तोड़ी चुप्पी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का खिताब जीतने से श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) पीछे रह गईं। हालिया एपिसोड में श्रुतिका को शो से बाहर होना पड़ा। वह शुरू से ही सबसे एक्टिव कंटेस्टेंट रही हैं, लेकिन कम वोट के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    सलमान खान के शो से एलिमिनेट होने के बाद श्रुतिका अर्जुन ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात की है। एक्ट्रेस और मॉडल श्रुतिका का कहना है कि वह बिग बॉस में रहने के दौरान और मजबूत हुई हैं। उन्होंने पहली बार बिना किसी अपने के 3 महीने गुजारे हैं।

    बिग बॉस से स्ट्रॉन्ग हुईं श्रुतिका अर्जुन

    इंडिया फोरम के साथ बातचीत में श्रुतिका अर्जुन ने कहा, "बिग बॉस हाउस ने मुझे पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी अकेले यात्रा नहीं की है। मैंने फैमिली और अर्जुन के बिना 24 घंटे भी अकेले नहीं गुजारे हैं। यहां तो तीन महीने हो गए, और वो भी बिना फोन के।"

    यह भी पढ़ें- 

    Shrutika Arjun

    Bigg Boss Ex Contestant Shrutika Arjun - Instagram

    घर की याद में बहाएं आंसू

    श्रुतिका अर्जुन ने आगे खुलासा किया कि वह बिग बॉस के घर में दो बार बुरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने घर की याद में आंसू बहाए हैं। बकौल श्रुतिका, "मैं दो बार बुरी तरह टूट गई थी। जब सब कुछ एक साथ इकट्ठा हो गया तो मुझे बहुत हिट हुआ। घर की याद आ रही थी। अब मैं बहुत खुश हूं। मैं ऐसी हूं कि 'मैं फिनाले से एक हफ्ते पहले बाहर आई हूं।' मैंने फिनाले के इस एक सप्ताह तक कड़ी मेहनत की और अब मैं बाहर हूं। मुझे कोई पछतावा नहीं है, मैं खुश हूं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shrutika Arjun Raaj (@shrutika_arjun)

    कैसे आउट हुईं श्रुतिका अर्जुन?

    इस हफ्ते श्रुतिका, चाहत और रजत दलाल नॉमिनेट हुए थे। हालिया एपिसोड में तीनों के बीच एलिमिनेशन टास्क हुआ। दो राउंड टास्क के पहले पार्ट में तीनों को अपनी ताकत के बारे में बताना था और दूसरे पार्ट में उन्हें अपने विरोधी कंटेस्टेंट की कमजोरियां बतानी थीं। बाद में वोटों के आधार पर श्रुतिका को एलिमिनेट होना पड़ा। श्रुतिका का एलिमिनेशन उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। 

    बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स

    श्रुतिका अर्जुन के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस के घर में कुल 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

    • अविनाश मिश्रा
    • चाहत पांडे
    • चुम दारंग
    • करणवीर मेहरा
    • शिल्पा शिरोडकर
    • रजत दलाल
    • विवियन डीसेना
    • ईशा सिंह

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ‘मैं कुछ बोल नहीं रही तो…’ Chahat Pandey का टूटा सब्र का बांध, Karanveer पर कर दिया वार