यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: 'मुंह को आया हाथ न लगाया', Ticket To Finale टास्क में लाडले और चुम ने कर दिया खेला
बिग बॉस सीजन 18 अब अपने फिनाले के काफी करीब पहुंच चुका है। कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस ने अब घर ...और पढ़ें

HighLights
- फिनाले के करीब पहुंचा बिग बॉस 18
- कंटेस्टेंट के बीच रखा गया टिकट टू फिनाले टास्क
- चुम और विवियन की हरकत के कारण बिगड़ा माहौल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18 Ticket To Finale: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 बस कुछ दिनों में अपने ग्रैंड फिनाले में पहुंच जाएगा और घर में अब हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में इस वक्त 9 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं जिसमें से 3 को इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। फिनाले करीब आता देख घरवालों ने अपने गेम को और मजबूत बनाना शुरू कर दिया है और इसके लिए कुछ लोग अपने आपसी रिश्ते तक दाव पर लगाने को तैयार हैं।
ऐसे में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को झटका देने के लिए घर में टिकट टू फिनाले टास्क रखा है जिसे आप जल्द ही देखने वाले हैं। टिकट टू फिनाले में टास्क कुछ ऐसा हुआ कि अंत में बिग बॉस ने इस टास्क को ही रद्द कर दिया।
क्या था टिकट टू फिनाले टास्क?
टिकट टू फिनाले टास्क घरवालो के लिए काफी जरुरी होता है। बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पेज ने बताया कि घर में आद ये टास्क होने वाला है। इस टास्क में रजत दलाल को अंडे बचाने का काम दिया गया है तो वहीं चाहत-श्रुतिका इस टास्क की संचालक हैं। बाकि सभी कंटेस्टेंट को इस टास्क में हिस्सा लेना होता और सबको रजत से अंडे और उन पर लिखे नाम मांगने हैं।
Photo Credit- Instagram
टास्क के हिसाब से सबसे ज्यादा अंडे पाने वाले 2 कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले टास्क के दावेदार बनाए जाने वाले हैं। इस टास्क को पूरा करने के लिए सभी सदस्यों के बीच कड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला। ध्यान देने वाली बात ये रही कि इस टास्क को जीतने के बीच अविनाश मिश्रा करणवीर मेहरा के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई थी।
खबरें और भी
View this post on Instagram
करणवीर बने चुम के लिए फरिश्ता?
हमने शुरू से ही देखा है करण और चुम के बीच एक खास रिश्ता रहा है जो अभी तक नहीं टूटा है। उनकी दोस्ती की मिसाल का आप इसी से पता लगा लीजिए कि करण चुम के लिए इस टास्क को पूरा करते हैं। गेम के दौरान सभी को पछाड़ते हुए विवियन डीसेना और चुम दरांग के हिस्से में ने 7-7 अंडे आए। वहीं अविनाश ने तीन अंडे लेकर इस टास्क से आउट होते दिखे। हालांकि असली बवाल तो टास्के के बाद शुरू हुआ जब बिग बॉस ने विवियन और चुम की क्लास लगानी शुरू कर दी।

Photo Credit- Instagram
विवियन और चुम पर क्यों बरसे बिग बॉस?
अपडेट शेयर करने वाले पेज ने बताया कि टिकट टू फिनाले टास्क रद्द हो गया है और किसी को भी फिनाले में जाने का मौका नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक टास्क के दौरान विवियन और चुम में झगड़ा हो जाता है। दरअसल विवियन ने गलत तरीके से टास्क जीतने की कोशिश की जिसके लिए उन्होंने TTF छोड़ दिया। ऐसे में बिग बॉस से सवाल किया कि क्या वो चुम को टिकट देना चाहेंगे लेकिन बवाल तो यहां जारी होती है। फिर बिग बॉस को गुस्सा आ गया और उसने इस टास्क तो ही कैंसिल कर वजह भी सबके सामने रख दी।