Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फाइनल हो गया Bigg Boss 18 के होस्ट का नाम, जल्द शूट होगा प्रोमो

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 08:28 AM (IST)

    दर्शक काफी समय से बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक प्रीमियर डेट या फिर कंटेस्टेंट लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है लेकि ...और पढ़ें

    सलामन खान होस्ट करेंगे बिग बॉस 18
    सलामन खान होस्ट करेंगे बिग बॉस 18

    HighLights

    1. अक्टूबर में शुरू हो सकता बिग बॉस 18
    2. सलमान नहीं तो कौन होगा होस्ट?
    3. फाइनल हुए कई कंटेस्टेंट के नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 रैप अप हो चुका है। इस सीजन को सना मकबूल ने जीता था। इसी के बाद से फैंस टीवी पर इसकी वापसी के इंतजार में हैं। टीवी के इस विवादित शो को लेकर काफी समय से ये अफवाह उड़ाई जा रही थी कि सलमान खान इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। इसके बाद से फैंस के बीच थोड़ी मायूसी जरूर थी।

    हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लग चुका है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के शो होस्ट ना करने को लेकर जितनी भी खबरें आ रही हैं सभी अफवाह हैं। सलमान शो का हिस्सा हैं और वो कहीं नहीं जा रहे। खबर है कि एक्टर जल्द ही इसका प्रोमो शूट कर सकते हैं।

    कब से शुरू हो रहा बिग बॉस?

    सीजन 17 की सक्सेफुल एंडिंग के बाद एक्टर बहुत जल्द सीजन 18 के साथ वापसी कर सकते हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सलमान के जैसा होस्ट कोई दूसरा बिग बॉस के लिए हो ही नहीं सकता। सलमान शो पर कंटेस्टेंट्स को गाइड करने के साथ जरूरत पड़ने पर उनकी फटकार भी लगाते हैं। कंटेस्टेंट्स के तौर पर शो में हिस्सा लेने के लिए कई बड़े सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। शो 5 अक्टूबर, 2024 से प्रीमियर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में बवाल मचाएंगे 'कुंडली भाग्य' के करण लूथरा, कई बार ठुकरा चुके हैं ऑफर?

    सलमान खान को हई हेल्थ प्रॉब्लम

    बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान इस बार का बिग बॉस सीजन 18 होस्ट नहीं करेंगे। यह बात मुंबई में हुए एक इवेंट के बाद से ज्यादा उठने लगी थी जहां सलमान को कुर्सी से उठने के लिए मेहनत करते हुए देखा गया था। इसके मुताबिक हेल्थ ठीक ना होने की वजह से ये कहा जा रहा था कि एक्टर इस बार का बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे।

    खबरें और भी

    शो में कंटेस्टेंट के तौर पर ईशा कोपिकर, धीरज धूपर, सोनल वेनगुर्लेकर, जान खान और अंजलि आनंद का नाम सामने आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस का बुरा हाल होने वाला', Salman Khan के Bigg Boss 18 होस्ट न करने की खबरों पर बोलीं एक्ट्रेस