यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: Eisha के प्यार में डूब रहे Avinash की गर्लफ्रेंड कर रहीं उनका इंतजार, क्या आपको पता है नाम?
बिग बॉस 18में अविनाश मिश्रा का ईशा सिंह के प्रति झुकाव किसी से छुपा नहीं है। फैंस को ऑन स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री देखने में काफी आनंद आ रहा है। हाला ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्रकार घर के बाहर उनके रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए उन्हें रोस्ट करती नजर आ रही हैं। अब फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि वो कथित तौर उनकी गर्लफ्रेंड भाविका शर्मा के बारे में बात कर रही थीं।
घर में ईशा से बढ़ रही अविनाश की नजदीकियां
अविनाश के बिग बॉस 18 के घर में प्रवेश करने से पहले अफवाहें थीं कि वह भाविका को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी इनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। वहीं बिग बॉस में ईशा और अविनाश के बीच बॉन्डिंग को लेकर चर्चा भी रही। पिछले दिनों अविनाश ने गेम से ऊपर ईशा को रखा और उन्हें नॉमिनेशन से सेफ किया था। आइए जानते हैं कौन हैं अविनाश की गर्लफ्रेंड।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Chum Darang? Karan Veer Mehra संग करीबियों से पहले इस एक्स Bigg Boss कंटेस्टेंट को कर चुकी हैं डेट
कौन हैं भाविका शर्मा?
भाविका वर्तमान में 'गुम है किसी के प्यार में' में हितेश भारद्वाज और शक्ति अरोड़ा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने 2015 में परवरिश - सीजन 2 से अभिनय की शुरुआत की थी। साल 2017 में उन्होंने जीजी मां में भी अभिनय किया।
उन्होंने मैडम सर में कांस्टेबल संतोष शर्मा की भूमिका भी निभाई थी, लेकिन गुम है किसी के प्यार में में उनके किरदार ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद से वो घर-घर मशहूर हो गईं। बिग बॉस 18 के घर में अविनाश के आने के बाद, दोनों के एक दोस्त ने दावा किया था कि वह भाविका को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों इसे पब्लिक नहीं करना चाहते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
ईशा के लिए गाना गाते नजर आए अविनाश
वहीं अब बिग बॉस के घर में अविनाश और ईशा सिंह की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। लेकिन दोनों का कहना है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। हालांकि घर में मौजूद अन्य लोग और सलमान खान अक्सर इस मामले उनकी टांग खिचाई करते नजर आते हैं। अबकी बार के वीकेंड का वॉर एपिसोड में अविनाश ने ईशा को I love you सॉन्ग भी डेटिकेट किया। इसके बाद ईशा ब्लश करती नजर आईं।