यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: कौन हैं 'बिग बॉस' में आईं Chaahat Pandey? जेल से राजनीति तक, विवादों से है गहरा नाता
Bigg Boss 18 का आगाज हो गया है। सलमान खान के शो में पहली कंटेस्टेंट बनकर चाहत पांडे (Chaahat Pandey) ने एंट्री ली है। शो में आते ही वह अपनी खूबसूरती क ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 18 में आईं चाहत पांडे
- 4 साल पहले गिरफ्तार हुई थीं चाहत
- राजनीति से भी जुड़ चुकी हैं चाहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूनीक थीम और नए घर में विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो गया है और एक-एक करके सभी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री भी ले ली है। सलमान खान के शो में सबसे पहली कंटेस्टेंट बनकर आने वाली एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chaahat Pandey) हैं।
दमोह की रहने वाली 25 साल की चाहत पांडे को टीवी सीरियल राधाकृष्ण, हमारी बहू सिल्क और दुर्गा- माता की छाया जैसे टीवी सीरियल्स से पॉपुलैरिटी मिली है। चाहत का नाम काफी समय से बिग बॉस 18 में आने को लेकर चर्चा में था। अब वह शो में आने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।
सिंपल जिंदगी जीती हैं चाहत पांडे
चाहत पांडे ने प्रेम रतन धन पायो गाने पर डांस करते हुए बिग बॉस 18 के घर में एंट्री ली और खुलासा किया कि वह अभिनय की दुनिया में अपनी मां का सपना पूरा करने आई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिंपल लाइफ जीने में यकीन रखती हैं, इसीलिए उन्होंने अभी तक कार नहीं खरीदी है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 400 जोड़ी कपड़े लेकर 'बिग बॉस' के घर में आईं ये हसीना, बनने वाली थीं 'रामायण' की सीता
नागिन बनेंगी चाहत पांडे?
सलमान खान ने चाहत पांडे के लंबे बाल देखकर मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या वह नागिन (Naagin) शो करेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नागिन करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। तब अभिनेता ने उनके बाल देखकर यकीन से कहा कि वह जरूर नागिन करेंगी।
खबरें और भी
खा चुकी हैं जेल की हवा
एक्टिंग की पढ़ाई कर चुकीं चाहत पांडे ने यूं तो एक्टिंग करियर में नाम कमाया है, लेकिन उनका नाम विवादों के चलते ज्यादा सुर्खियां में रहा है। साल 2020 में एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मामा के घर में उत्पात मचाने और उन्हें हैरेस करने के आरोप में गिरफ्तार हो गई थीं। उन्हें जेल भी भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में वह छूट गई थीं।
राजनीति में भी रखा कदम
सिर्फ अभिनय की दुनिया में ही नहीं बल्कि चाहत पांडे ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। साल 2023 में चाहत पांडे ने मध्य प्रदेश से आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाई थीं। अब देखते हैं कि बिग बॉस में उनका सफर कैसा होता है।