Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘मजा आया था…’ Ragini MMS 2 में सनी लियोनी के साथ काम करने पर ये क्या बोल गए Karanveer Mehra

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 03:34 PM (IST)

    टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने जीता। शो के विनर बनने के बाद एक्टर का नाम लगातार चर्चा में चल रहा है ...और पढ़ें

    करणवीर मेहरा ने सनी लियोनी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया (Photo Credit- Instagram)
    करणवीर मेहरा ने सनी लियोनी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा सुर्खियों में हैं
    2. एक्टर रागिनी एमएमएस 2 में काम कर चुके हैं
    3. अब उन्होंने सनी लियोनी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) का नाम लगातार सुर्खियों में है। बिग बॉस लवर्स को उनके विजेता बनने से थोड़ी हैरानी भी हुई, क्योंकि वोटिंग ट्रेंड्स में रजत दलाल और विवियन डीसेना सबसे आगे चल रहे थे। रजत ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करके करण को उनके सरनेम का मजाक बनाने पर सख्त लहजे में चेतावनी दी थी। इसके एक्टर को एल्विश यादव के पॉडकास्ट में देखा गया। जहां उन्होंने शो में वोट मिलने से लेकर रागिनी एमएमएस 2 में काम करने को लेकर बात की।

    सनी लियोनी के साथ काम कर चुके हैं करणवीर

    एल्विश यादव से बातचीत करते हुए करणवीर ने सनी लियोनी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। बता दें कि बिग बॉस 18 के विनर रागिनी एमएमएस 2 (Ragini MMS 2) में मैडी के किरदार की भूमिका निभा चुके हैं। इसमें उन्होंने शॉवर के नीचे नहाते हुए सनी लियोनी के साथ किसिंग सीन किया था। इसके बारे में करण ने मजाक में कहा कि यह आखिरी बार था, जब उन्होंने शॉवर लिया था। 

    एक्टर ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मेरे दोस्तों ने इस सीन पर हैरानी के साथ प्रतिक्रिया दी थी। जब मैंने अपने दोस्तों को शॉवर सीन दिखाया तो वह डिप्रेशन में चले गए। 4 दोस्त तो अभी तक डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पाए हैं।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए वोट? Karanveer Mehra की जीत पर Elvish Yadav ने उठाया सवाल, तिलमिला गए विनर

    शूटिंग के बारे में क्या बोले एक्टर?

    एल्विश ने अपने पाडकॉस्ट में करणवीर से मजाकिया अंदाज में पूछा कि सनी लियोनी के साथ सीन करने के लिए आपने उपवास रखा था। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि 'भाई उस दिन तो काफी खाया था, क्योंकि एनर्जी चाहिए थी, लेकिन बड़ा मजा आया। मेरे दोस्तों ने यह भी पूछा कि इस सीन को करने के लिए तुझे पैसे मिले या नहीं।' 

    खबरें और भी

    करणवीर मेहरा ने इस बारे में भी बताया कि उन्होंने इस सीन के लिए कई रीटेक लिए थे। उस सीन के लिए सुबह 11 बजे से लेकर रात को 9 बजे तक शूटिंग की गई थी।

    Photo Credit- Instagram

    बिग बॉस से पहले रोहित शेट्टी का शो जीत चुके हैं करण

    सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी विनर बनने के बाद करणवीर मेहरा अपने साथ घर लेकर चले गए। इस रियलिटी शो के विजेता बनने से पहले करण ने रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन जीता था। इसके अलावा, वह टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। 

    ये भी पढ़ें- ‘पंगा मत लेना…’ Rajat Dalal का Karanveer Mehra पर फूटा गुस्सा! वीडियो शेयर कर दे दी चेतावनी