Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: पता चल गया विनर का नाम! Salman Khan ने वीकेंड का वार में गलती से दिया हिंट

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 10:18 AM (GMT+05:30)

    टीवी का विवादित रियलिटी शो फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। ऐसे में फैंस बिग बॉस 18 से जुड़े हर अपडेट को गंभीरता से देख रहे हैं। इस बार वीकेंड का वा ...और पढ़ें

    सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में दिया बड़ा हिंट (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में दिया बड़ा हिंट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 का कौन होगा विनर
    2. सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट
    3. इस कंटेस्टेंट के हाथ में आएगी सीजन 18 की ट्रॉफी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 18 Finale) में महज 1 सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ट्रॉफी के इतने करीब आकर मिड वीक एविक्शन में श्रुतिका अर्जुन शो से बाहर हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, इस बार डबल एविक्शन हुआ है। बिग बॉस की खबर देने वाले पेज का कहना है कि चाहत पांडे शो से आउट हो गई हैं, जिसका एपिसोड आज, यानी रविवार को दिखाया जाएगा। इन तमाम चीजों के बीच अब विनर के नाम से जुड़ा एक बड़ा हिंट मिल गया है।

    सलमान खान के शो में अब 7 कंटेस्टेंट्स बाकी हैं। इनमें विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल है। बिग बॉस लवर्स बेसब्री से जानना चाहते हैं कि किस कंटेस्टेंट के हाथ बिग बॉस 18 की ट्रॉफी लगेगी। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने इससे जुड़ा एक बड़ा हिंट दे दिया है।

    इस कंटेस्टेंट को मिल सकती है ट्रॉफी

    टीवी के विवादित रियलिटी शो की ट्रॉफी के असली हकदार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है। हालांकि, अब बिग बॉस के फैन पेज ताजा खबर की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि सलमान ने वीकेंड का वार एपिसोड में सभी के ऊपर निशाना साधा, लेकिन उन्होंने एक कंटेस्टेंट को बिल्कुल भी फटकार नहीं लगाई। उसका नाम रजत दलाल (Rajat Dalal) है और इससे उनका बिग बॉस का विनर बनने का हिंट मिल रहा है। खैर, आधिकारिक घोषणा तो ग्रैंड फिनाले के दिन ही होगी। जब तक फैंस अपने हिसाब से लगातार विनर के नाम का अंदाजा लगा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच Shreyas Iyer के साथ Bigg Boss 18 में आए Yuzvendra Chahal, खुलेगा सबसे बड़ा राज!

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss 18 Khabri (@biggboss.tazakhabar)

    सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

    वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान किसी न किसी की क्लास लगाते हैं। इस बार उनके निशाने पर करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना आ गए। भाईजान ने विवियन को टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर खूब सुनाई। उन्होंने विवियन से कहा, तुम अपने सामने किसी को नहीं देख पाते हो, जिन दोस्तों ने तुम्हारा साथ दिया तुमने टास्क में उनकी भी नहीं सुनी। इसके अलावा, करणवीर मेहरा को  कहा अगर ये शो आपके लायक नहीं है तो इसे छोड़कर चले जाएं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सलमान खान की हिंट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रजत दलाल की पोस्ट खूब वायरल हो रही है। शो से जुड़ी उनकी एक वीडियो क्लिप भी छाई हुई है, जिसमें शो के होस्ट सलमान, रजत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: रवीना की बेटी के चैलेंज पर खरे उतरे Salman Khan, अजय देवगन के भांजे हुए फेल