Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच Shreyas Iyer के साथ Bigg Boss 18 में आए Yuzvendra Chahal, खुलेगा सबसे बड़ा राज!

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 09:49 AM (IST)

    विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) के मंच पर अब क्रिकेट का भी दबदबा देखने को मिलेगा। सलमान खान के शो में भारतीय क्रिकेट के तीन धुरंधर नजर आने व ...और पढ़ें

    श्रेयस अय्यर के साथ बिग बॉस 18 में आए युजवेंद्र चहल। फोटो क्रेडिट- एक्स
    श्रेयस अय्यर के साथ बिग बॉस 18 में आए युजवेंद्र चहल। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में आए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल
    2. श्रेयस अय्यर ने भी खेला बिग बॉस के घर में क्रिकेट
    3. धनश्री संग युजवेंद्र के तलाक की अफवाह

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आखिरी वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। शनिवार का वार में सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई और शो में आजाद की कास्ट ने भी रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब रविवार का वार में और भी धमाल मचने वाला है क्योंकि शो में क्रिकेट जगत के तीन खिलाड़ी आने वाले हैं।

    बिग बॉस 18 के घर में जो तीन क्रिकेटर आ रहे हैं, वो हैं युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शशांक सिंह। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें तीनों खिलाड़ियों से होस्ट सलमान खान एक बड़े राज के खुलने की बात कर रहे हैं। इसका इंतजार महीनों से फैंस कर रहे हैं।

    बिग बॉस 18 में आए युजवेंद्र चहल

    दरअसल, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स का नया कैप्टन कौन होगा? इसका राज बिग बॉस 18 के अपकमिंग वीकेंड का वार में होने वाला है। शो में जैसे ही तीनों आए, सबसे पहले शशांक ने सल्लू मियां को अपना इंस्पिरेशन बताया। उन्होंने कहा कि वह बॉडी के मामले में अभिनेता को अपना रोल मॉडल मानते हैं। इसके बाद युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर से उनकी बॉडी की तारीफ करने के लिए पूछते हैं तो मजाकिया अंदाज में युजी कहते हैं कि वह बॉडी की तारीफ नहीं कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'माफ करें यह कौन सा...' Yuzvendra Chahal संग अफेयर की अफवाहों पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी

    Yuzvendra Chahal in Bigg Boss 18 - X

    बिग बॉस में खुलेगा ये राज

    बिग बॉस के घर में युजवेंद्र, श्रेयस और शशांक कंटेस्टेंट्स के साथ क्रिकेट भी खेलते हैं। घरवालों और क्रिकेटर्स को दो भागों में बांटा गया। युजी और शशांक की टीम में करणवीर मेहरा थे और श्रेयस की टीम में विवियन और रजत थे। युजी ने बैटिंग में सबके पसीने छुड़ा दिए और रजत दलाल भी फुल फॉर्म में नजर आए। सल्लू मियां यह भी कहते हैं कि मंच पर आईपीएल कैप्टन के नाम से पर्दा उठेगा। 

    खबरें और भी

    युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। काफी समय से पत्नी धनश्री वर्मा के साथ उनके तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो भी कर दिया है। साथ ही लंबे समय से उन्हें साथ भी नहीं देखा गया है। फिलहाल, उन्होंने अभी तक अपने अलग होने की खबरों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

    यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal और Dhanashree का होने वाला है तलाक? इंस्टाग्राम से डिलीट की शादी की तस्वीरें