Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 19: अब होगा असली खेल, सलमान खान के शो में बवाल मचाने आ रहा है 24 साल का ये कंटेस्टेंट?

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 06:32 PM (IST)

    Bigg Boss 19 Contestants: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ र ...और पढ़ें

    सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस छोटे पर्दे के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक माना जाता है। हर साल सलमान खान के नेतृत्व में इसका एक नया सीजन आता है और नया रोमांच फैंस के लिए लाता है। इस बार टीवी पर बिग बॉस 19 का प्रसारण होगा, जिसका फैंल लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

    बीते दिनों इस सीजन बिग बॉस में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। अब खबर आ रही है कि एक 24 साल का यूट्यूबर सलमान के इस रियलिटी शो में एंट्री मारने वाला है। आइए जानते हैं कि वह कौन कंटेस्टेंट हो सकता है। 

    बिग बॉस 19 में नजर आएगा ये यूट्यूबर

    बीते सीजन से देखा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स एंट्री लेते हुए नजर आए हैं। फिर चाहें वो ओटीटी का बिग बॉस हो या फिर टीवी का। इस क्रम को आगे भी जारी रखा जा सकता है कि सलमान खान के अपकमिंग शोमें यूट्यूबर पूरव झा एंट्री लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

    ये भी पढे़ं- Bigg Boss 19 Contestant List: सलमान खान के शो का इन सितारों को मिला न्योता, देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

    salman khan bigg boss

    टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस के मेकर्स ने पूरव झा (Purav Jha) को इस रियलिटी शो को ऑफर दिया है और बात लगभग फाइनल भी हो गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन अगर सच में पूरव झा सलमान खान के इस शो में एंट्री लेते हैं तो यकीनन तौर पर बिग बॉस के घर में असली मजा देखने को मिलेगा। 

    खबरें और भी

    puravjha

    इसका बड़ा कारण ये है कि जिस तरह से पूरव ने हाल ही में करण जौहर के रियलिटी ओटीटी सो द ट्रेटर्स में धोखे का खेला, उससे ये साफ जाहिर होता है कि वह बिग बॉस का रोमांच बढ़ाने का पूरा माद्दा रखते हैं। खैर ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा कि क्या सच में पूरव झा बिग बॉस 19 में नजर आएंगे या नहीं।

    कब से शुरू हो रहा है बिग बॉस 19

    बिग बॉस टीवी इंडस्ट्री के इन पॉपुलर रियलिटी शो में से एक हैं, जिसकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस साल बिग बॉस का ओटीटी फॉर्मेट नहीं आया है और इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान के ये शो टीवी पर आने वाली 3 अगस्त से शुरू किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस के लिए इन सितारों को किया गया अप्रोच? एक का Salman Khan से है गहरा कनेक्शन