Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की मम्मी बनी रोस्ट मास्टर, वन लाइनर से कर दी इन कंटेस्टेंट्स की बोलती बंद

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 02:12 PM (IST)

    फिनाले से पहले बिग बॉस सीजन 19 का ये हफ्ता सभी कंटेस्टेंट्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस वीक पूरे हफ्ते  उनके घरवाले इस शो में आकर उनके गेम को और भी ...और पढ़ें

    फरहाना भट्ट की मां निकली असली रोस्टर/ फोटो- Instagram

    फरहाना भट्ट की मां निकली असली रोस्टर/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रोस्टिंग में फरहाना की मां ने प्रणित को पीछे

    2. इन 2 कंटेस्टेंट की मम्मी जी ने लगाई जमकर क्लास

    3. फरहाना भट्ट की मां बनी फैंस की न्यू फेवरेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, क्योंकि जल्द ही हमें इस सीजन का विनर मिल जाएगा। फिलहाल घर में 9 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर नॉमिनेट हैं। इस हफ्ते सलमान खान के घर में इमोशन का सैलाब आया है, क्योंकि मौजूदा कंटेस्टेंट्स का असली परिवार एक-एक करके शो में 'फैमिली वीक' में एंट्री ले रहा है। 

    गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा के साथ फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) की मां भी बिग बॉस 19 के घर में आईं। आते ही उन्होंने घर के माहौल को पॉजिटिव तो किया ही, लेकिन इसी के साथ वह रोस्टिंग में प्रणित मोरे को भी पीछे छोड़ती दिखीं। उन्होंने घर के किन-किन कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

    फरहाना भट्ट की मां ने मालती को किया रोस्ट 

    लड़ाई झगड़े से परे सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे के माता-पिता का सत्कार करते हुए दिखाई दिए। जियो हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फरहाना भट्ट की मां का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैसे ही मालती फरहाना की मम्मी से ये शिकायत करती हैं कि आपकी बेटी पंजे मारती है, तो तुरंत उनकी बात का जवाब देते हुए वह कहती हैं, "शेरनी का काम ही ही पंजे मारना होता है, मुर्गी का काम नहीं होता है"। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'इस कंटेस्टेंट से रहना कोसों दूर', मास्टरमाइंड गौरव खन्ना क्या मानेंगे पत्नी की ये नसीहत?

    उनकी बात सुनकर तुरंत शहबाज फरहाना की मम्मी से कहता है कि आप रुक जाओ यहां पर। फरहाना की मम्मी उन्हें भी रोस्ट करते हुए बोलती हैं, "आप चले जाओ मैं रुक जाती हूं यहां पर"। उनकी रोस्टिंग देखकर सभी घरवाले पेट पकड़कर हंसने लगते हैं। 

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

    दर्शकों की फेवरेट बनी फरहाना की मां 

    हर सीजन में फैमिली वीक में कोई ऐसा पेरेंट आता है, जो इस शो के दर्शकों को बेहद पसंद आता है। फरहाना की मां का सभी कंटेस्टेंट के साथ व्यवहार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "अरे भाई साहब फरहाना की मम्मी कितनी कूल हैं"। 

    bigg boss 19 farrhana bahtt mom  (1)

    दूसरे यूजर ने लिखा, "फरहाना की मां तो असली रोस्टर हैं भाई"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "आंटी रॉक..सभी हुए शॉक्ड"। कई फैंस उन्हें देखकर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फरहाना अपने बचपन में इतना सहकर इतनी मजबूत हैं, तो इसके पीछे उनकी मां का हाथ हैं, जो फैंस को खुद भी शेरनी लग रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Winner: पलट गया पूरा वोटिंग गेम, गौरव-फरहाना नहीं, ये कंटेस्टेंट घर ले जाएगा ट्रॉफी?