Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Amaal Malik पर बैड टच का आरोप लगाकर बुरा फंसीं Nehal Chudasama, लोगों ने कंटेस्टेंट की दिखाई असलीयत

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 02:46 PM (IST)

    Bigg Boss 19 फेमस मॉडल नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने हालिया टास्क में अमाल मलिक (Amaal Malik) पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसके बाद सिंगर इ ...और पढ़ें

    नेहल के आरोप के बाद रो पड़े अमाल मलिक। फोटो क्रेडिट- एक्स
    नेहल के आरोप के बाद रो पड़े अमाल मलिक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. नेहल चुदासमा ने अमाल मलिक पर लगाया आरोप
    2. बैड टच आरोप के बाद बिग बॉस में रो पड़े अमाल मलिक
    3. अमाल मलिक के सपोर्ट में उतरे सोशल मीडिया यूजर्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेहल चुडासमा बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। सबसे ज्यादा वह अपनी लड़ाई के लिए लाइमलाइट बटोर रही हैं। कभी दाल या चावल को लेकर उनका झगड़ा हो रहा है तो कभी उन पर फरहाना भट्ट को भड़काने के लिए सुनाया गया।

    अब नेहल चुडासमा ने सिंगर और को-कंटेस्टेंट अमाल मलिक (Amaal Malik) पर गंभीर आरोप लगाया है। कैप्टेंसी टास्क में नेहल ने अमाल पर उन्हें गलत तरीके से छूने का इल्जाम लगाया जिसके बाद सिंगर इमोशनल हो गए।

    हुआ यूं कि बिग बॉस सीजन 19 के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। कंटेस्टेंट्स को टीम रेड और ब्लू में डिवाइड किया गया। दोनों ही टीम से दो-दो कंटेस्टेंट्स को राइटर और डस्टर बनाया गया। ब्लू टीम में नेहल राइटर थीं और अमाल रेड टीम में थे और डस्टर बनकर उनका नाम मिटा रहे थे जो शो में रहने लायक नहीं हैं।

    नेहल के आरोप के बाद रो दिए अमाल

    नेहल जहां बोर्ड में नाम लिख रही थीं, वहीं अमाल उसे मिटाने की कोशिश में लगे हुए थे। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस बीच नेहल बुरी तरह से रोने लगीं और अमाल पर उन्हें गलत तरीके से टच करने का आरोप लगाया। अमाल ने बार-बार नेहल से सॉरी कहा, लेकिन नेहल ने सीन क्रिएट किया। वह जीशान से बात करते हुए रो दिए और बोले कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। ज्यादातर घरवालों ने अमाल का साथ दियाा। यहां तक कि गौरव और तान्या ने यह भी कहा कि उन्हें सॉरी बोलने की जरूरत नहीं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'पापा हमेशा बैंड बजा देते...' अमाल मलिक ने परिवार पर की बात, बताया किसके हैं सबसे करीब

    लोगों ने नेहल को लगाई क्लास

    सिर्फ घरवाले ही नहीं, बल्कि बाहर फैंस भी अमाल मलिक के सपोर्ट में उतर आए हैं। लोग नेहल का वो वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें वह टास्क में अमाल के ऊपर चढ़ रही हैं। कुछ ने उन्हें वुमन कार्ड खेलने पर लताड़ लगाई है। एक ने कहा, "जब नेहल ने उसे हिट किया, तब भी अमाल शांत था। उन्होंने दोबारा उन पर इल्जाम लगाया लेकिन उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। झूठा इल्जाम कभी-कभी मासूम जिंदगी को बर्बाद कर देता।"

    खबरें और भी

    एक यूजर ने कहा, "अब सहमति पर इतनी बातें कहां हैं? नेहल जैसी औरतें असल मुद्दों को गंभीरता से लेना मुश्किल बना देती हैं। इस तरह 'वुमन कार्ड' का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है और इससे असली नारीवाद को ही ठेस पहुंचती है। बहुत निराशाजनक है।" एक ने कहा, "सच में नेहल? जानबूझकर? प्लीज इतना गंदा मत खेलो। हर समय रोना, रोना, रोना। अमाल मलिक ने अच्छा खेला। तुमने कुछ गलत नहीं किया। इसलिए माफी मांगने की जरूरत नही।" एक ने कहा कि नेहल जैसी लड़की समाज में हानिकारक। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बसीर-कुनिका के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी बिग बॉस की सत्ता, नया कैप्टन बन नाक में करेगा दम!